फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   robert vadra journey from muradbad to delhi

रॉबर्ट वाड्रा का सफर...मुरादाबाद से दिल्ली तक

Fri, 12 Oct 2012 11:12 AM IST
नोएडा/इंटरनेट डेस्क
नोएडा/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 12 Oct 2012 11:12 AM IST
विज्ञापन
robert vadra journey from muradbad to delhi

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा का नाम आजकल डीएलएफ से गलत रूप से फायदा लेने के चलते काफी चर्चा में है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में 18 अप्रैल, 1969 को जन्मे रॉबर्ट वाड्रा उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी से शादी की थी।

विज्ञापन


पारिवारिक बैकग्राउंड
रॉबर्ट वाड्रा के पिता राजेंद्र वाड्रा पीतल व्यवसायी थे और मां मूलत: स्कॉटलैंड की रहने वाली हैं। मूल रुप से वाड्रा परिवार पाकिस्तान के सियालकोट से है। भारत विभाजन के समय राजेंद्र वाड्रा के पिता यानि रॉबर्ट वाड्रा के दादा भारत आकर बस गए। रॉबर्ट वाड्रा के एक भाई और एक बहन थीं।
विज्ञापन


2001 में उनकी बहन की कार दुर्घटना में मौत हो चुकी है और 2003 में उनके भाई ने आत्महत्या कर ली थी। वहीं, 2009 में उनके पिता की हृदयगति रुक जाने से मृत्यु हो गई। रॉबर्ट वाड्रा की मां उनके साथ रहती हैं। कहा जाता है कि रॉबर्ट अपनी मां के बेहद करीब हैं। उनकी मां का कहना है कि रॉबर्ट और प्रियंका गलत वजहों से सुर्खियों में आते हैं। रॉबर्ट वाड्रा को एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी की मुलाकात 1991 में दिल्ली में एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी, बाद में दोनों की नज़दीकियां बढ़ीं और दोनों ने 18 फरवरी, 1997 को शादी कर ली। प्रियंका से विवाह करने के बाद रॉबर्ट वाड्रा का जीवन ही बदल गया। रॉबर्ट ने हाल ही में उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों में पत्नी प्रियंका के साथ अमेठी और रायबरेली में चुनाव प्रचार में भी हिस्सा लिया

बिजनेस
रॉबर्ट वाड्रा का दरअसल हैंडीक्राफ्ट आइटम्स और कस्टम आभूषणों का कारोबार है। उनकी कंपनी का नाम है आर्टेक्स एक्सपोर्ट्स। इसके अलावा भी रॉबर्ट वाड्रा की कई कंपनियों में भागीदारी है।

विवादों से पाला
कहा जाता है कि रॉबर्ट वाड्रा के प्रियंका से शादी से फैसले को उनके परिवार ने पसंद नहीं किया और इसके चलते पिता-पुत्र के रिश्तों में दरार भी आ गई। पिता के साथ संबंध बिगड़ने पर रॉबर्ट वाड्रा सुर्खियों में आ गए। एक दौर ऐसा भी आया जब 2001 में उन्होंने एक सार्वजनिक बयान देकर खुद को पिता से अलग कर लिया।

इसके बाद 2001 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान रॉबर्ट वाड्रा की बाइक रैली को एक आईएएस अधिकारी ने रोक दिया था, बाद में उस आईएएस अधिकारी का तबादला एक बार फिर उन्हें विवादों में ले आया।


ताजा विवाद
अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण और उनके पिता शांति भूषण ने रॉबर्ट वाड्रा पर करीब चार साल में 300 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2007 से लेकर 2010 तक वाड्रा की संपत्ति 50 लाख से बढ़कर 300 करोड़ रुपये हो गई, जबकि उनकी आय का एकमात्र जरिया डीएलएफ से मिला ब्याज मुक्त 65 करोड़ रुपये का लोन था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed