फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   robert vadra is in problem again in case of land deal

खेमका की रिपोर्ट से फिर मुश्किल में सोनिया के दामाद

Sat, 10 Aug 2013 12:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 10 Aug 2013 12:07 PM IST
विज्ञापन
robert vadra is in problem again in case of land deal

हरियाणा के आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के जमीन सौदे से संबंधित अपना जवाब हरियाणा सरकार की तरफ से गठित एक समिति को सौंप दिया है।

विज्ञापन


खेमका के 100 पेज के इस जवाब के मुताबिक रॉबर्ट वाड्रा और रियल स्टेट कंपनी डीएलएफ के बीच गुड़गांव के शिखोहपुर गांव में फर्जी दस्तावेजों के जरिए 3.53 एकड़ की जमीन का सौदा हुआ था।
विज्ञापन


इस सौदे की जांच करने के बाद आईएएस खेमका ने जमीन की रजिस्ट्री को ही रद्द कर दिया था।

रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने 3.53 एकड़ रुपए की जमीन 7.5 करोड़ रुपए खरीदी थी जो उन्होंन डीएलएफ को 58 करोड़ रुपए में बेच दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार खेमका ने अपने जवाब में कहा है कि इस सौदे में हरियाणा के नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने नियमों को ताक पर रखकर वाड्रा की इसमें मदद की थी। डीएलएफ को बाजार भाव पर जमीन नहीं खरीदनी पड़ी। जमीन खरीदे सौदे में 7.5 करोड़ के चेक का जो जिक्र किया गया उसका चेक नंबर भी फर्जी था।

वाड्रा और डीएलएफ के बीच डील में हुई कथित धांधली के आरोप लगने के बाद हरियाणा सरकार ने अक्टूबर 2012 में जांच समिति गठित की थी। इस समिति ने खेमका से सौदा रद्द कर पर जवाब मांगा था। तब मई 2013 को खेमका ने जवाब के तौर पर अपनी 100 पेज की रिपोर्ट समिति को सौंपी।

रिपोर्ट सौंपने के तीन महीने के बाद भी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। हरियाण के मुख्य सचिव पीके चौधरी का कहना है कि खेमका के विस्तृत जवाब की जांच की जा रही है।

सौदा रद्द करने पर जल्द फैसला हो
दूसरी ओर अशोक खेमका ने कहा कि जमीन के सौदे के म्यूटेशन को रद्द किए जाने वाले उनके फैसले पर तुरंत अमल होना चाहिए। यदि इस मामले में कोई पक्ष असंतुष्ट हो तो वह कोर्ट का रुख कर सकता है।


इस सौदे के रद्द होने के बाद खेमका का तबादला कर दिया गया था। 21 साल के करियर में ये उनका 40वां तबादला था।

खेमका के अनुसार रॉबर्ट वाड्रा ने दस्तावेजों में हेराफेरी कर रजिस्ट्रेशन एक्ट 82 का उल्लंघन किया गया। इस संबंध में दोषी पाए जाने पर वाड्रा को सात साल की सजा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed