{"_id":"0c73b0ed431599a0d49e44d0ce434aa8","slug":"robbers-fired-on-two-men-during-bank-loot-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक लूटने आए बदमाशों ने दो को मारी गोली","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बैंक लूटने आए बदमाशों ने दो को मारी गोली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 08 Sep 2014 03:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में एक बैंक को लूटने में नाकाम बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी है। मामला फाउंडरी नगर आत्मादौला का है जहां बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की।
विज्ञापन
सूचना के अनुसार लोग पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा लाइन में खड़े होकर पैसे जमा करा रहे थे तभी कुछ बदमाश बैंक में घुसे। बैंक में घुसे बदमाशों लोगों से पैसे छीनने लगे कि तभी बैंक के बाहर मौजूद लोगों को इस बात का पता लगा और उन लोगों ने बदमाशों को घेर लिया।
विज्ञापन
लोगों से घिरा पाकर बदमाशों ने मौके से फरार होने के लिए ताबड़-तोड़ फायरिंग की जिससे दो लोगों को गोली लग गई।
आगरा पुलिस के अनुसार घायलों को निकट के अस्पताल ले जाया गया है जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई। और बैंक लूटने की कोशिश करने वाले बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
हालांकि बदमाशों की संख्या और लोगों से लूटने वाली रकम की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।