पीने का पानी नहीं, रिया सेन के लिए धुली पूरी सड़क!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरा सोचिए, जहां के लोगों को पीने का पानी बड़ी मुश्किल से नसीब होता है, वहां प्रशासन ने हजारों लीटर पानी सड़क धोने में बहा दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां प्रचार के लिए तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार मुनमुन सेन प्रचार के लिए पहुंचने वाली थीं। उनके साथ्ा उनकी बेटियां रिया और राइमा सेन भी थीं।
प्रशासन ने सेलिब्रिटी उम्मीदवार को धूल-मिट्टी से बचाने के लिए ये कदम उठाया। मुनमुन सेन पश्चिम बंगाल के बांकुरा से टीएमसी की उम्मीदवार हैं और श्यामपुर गांव में अपनी दोनों बेटियों के साथ चुनाव प्रचार के लिए पहुंची थीं।
'ऐसा नजारा नहीं देखा'
प्रशासन के इस कदम को लेकर लोगों में नाराजगी है। यहां रहने वाली सत्तर वर्षीय लक्ष्मी ने कहा कि उसने जिंदगी में ऐसा नजारा नहीं देखा। यहां हमेशा पानी की किल्लत रही है और एक बाल्टी पानी भरने के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ता है।
दूसरी ओर इस मामले पर सियासत भी शुरू हो गई है। माकपा सांसद वासुदेव आचार्य ने कहा कि उन्हें यह देखकर आश्चर्य हो रहा है कि प्रशासन किस कदर चापलूसी में लगा है।
माकपा सांसद ने कहा कि टीएमसी उम्मीदवार मुनमुन सेन को धूल से बचाने के लिए हजारों लीटर पानी बर्बाद करना कहां की अक्लमंदी है? जो लोग गांव की धूल नहीं सह सकते, वो उस गांव का विकास कैसे कर पाएंगे।