{"_id":"90f9747980ccea80e8e0d9db07903c43","slug":"road-accident-in-up-hardoi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भीषण सड़क हादसे में सात बारातियों की मौत, 25 घायल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यूपी: भीषण सड़क हादसे में सात बारातियों की मौत, 25 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 11 Jun 2015 08:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात ट्रैक्टर ट्राली, निजी बस एवं कार की आपस में हुई भिड़ंत में सात बारातियों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हो गए। हादसे के बाद ट्राली पलट गई।
विज्ञापन
ट्राली के साथ बस व कार भी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला और अस्पताल भेजवाया।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम चंदुपुर खैरई निवासी शिवकरन की बारात देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरिगवां जा रही थी।
ट्रैक्टर ट्राली सवार बाराती देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहजहांपुर- हरदोई मार्ग स्थित अटवा असिगांव के पास पहुंचे थे कि मारुति कार ने ओवरटेक किया। इसी बीच सामने से शहर केतवाली क्षेत्र के ऊंचा थोक निवासी धनश्याम की बारात लेकर गौतिया शाहाबाद जा रही बस आ गई।
विज्ञापन
इस दौरान तीनों वाहन आपस में भिड़ं गए। हादसे के बाद ट्राली पलटते हुए खाई में जा गिरी, जबकि बस व कार भी खाई में घुस गई। हादसे के बाद चीख पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए। ट्राली के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली सवार शाहजहांपुर के मोनू (12) पुत्र अधीरा चंदपुर खैराई निवासी राम लखन (25), गोलू (12) पुत्र राजेश एवं चार अन्य की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में राजेंद्र (12), कन्हई (15), विवेक (13), बदरूद्दीन (14), रितवान(16), शिव राज (22), इन्द्रसेन (40), रतन (23), राजेंद्र (6), सूरज (6), रूपेश (13), राजन , धीरेंद्र (17), मुकेश (18) समेत 25 लोग घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। बस एवं कार सवार बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। एसपी उमेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी रमेश मिश्र जिला अस्पताल पहुंच स्थिति की जानकारी ली।