फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   road accident in shahjahanpur

यूपी: टैंकर और पिकअप की खूनी भिड़ंत, 9 की मौत

Thu, 22 Oct 2015 12:35 AM IST
Updated Thu, 22 Oct 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
road accident in shahjahanpur

शाहजहांपुर के रोजा में नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम जमुका स्थित रिलायंस पावर ग्रिड के सामने टैंकर और पिकअप की आमने-सामने हुई भिड़ंत में नौ लोगों की मौत हो गई और दो बुरी तरह जख्मी हो गए।

विज्ञापन


हादसे में पिकअप में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक और दो ने बरेली ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े चार बजे सीतापुर की तरफ से सवारी भरकर आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी का अचानक सामने आई ठेली से बचने के चक्कर में संतुलन बिगड़ गया और वह शाहजहांपुर शहर की तरफ से आ रहे हिंदुस्तान पेट्रोलियम के टैंकर से भिड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की पहचान रोजा की मठिया कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय रामभरोसे पुत्र छेदालाल, फरीदपुर (बरेली) क्षेत्र के लाइनपार खल्लापुर रोड निवासी 40 वर्षीय नरेश गुप्ता पुत्र बादशाह, मैगलगंज (लखीमपुर खीरी) क्षेत्र के मोहल्ला नवाबपुर निवासी 65 वर्षीय शब्बन और उनके भतीजे 30 वर्षीय सद्दाम पुत्र राशिद के तौर पर हुई।

जेब में मिले कागजों से हुई पहचान

road accident in shahjahanpur

पुलिस के मुताबिक, दो मृतकों की जेब में मिले कागजों से उनके शाहबाद (हरदोई) क्षेत्र के गांव अल्हापुर निवासी बाबूराम के पुत्र कामेश पाल और रमेश पाल होने का अनुमान लगाया गया है। जिला अस्पताल में दम तोड़ने वाले मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, वह धारीदार लाल रंग की शर्ट पहने था।

बरेली ले जाते वक्त घायल शिवाकांत और मृतक रामभरोस के भाई राजाराम सैनी ने दम तोड़ा। शिवाकांत का भी नाम उसकी जेब में मिले कागज से मालूम हुआ, पता लगाने की अभी पुलिस कोशिश कर रही है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे रिलायंस पॉवर ग्रिड के कर्मचारियों ने रोजा पुलिस की मदद से सभी घायलों को टेंपो से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में शामिल सीतापुर पुलिस लाइंस में तैनात दरोगा सत्यपाल सिंह निवासी मोहम्मदपुर थाना बीसलपुर (पीलीभीत) को बरेली के गंगाचरण अस्पताल भेजा गया है, जबकि दूसरे मैगलगंज निवासी सुधाकर उर्फ अंकित को लखनऊ रेफर किया गया है।

खाई में गिरी बस, छह जिंदा जले

road accident in shahjahanpur

सोनौली में बुटवल से सवारी भरकर नेपालगंज नानपारा जा रही बस मंगलवार की रात अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इससे बस में आग लग गई। हादसे में छह यात्री की जिंदा जल गए और दस लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज बुटवल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है। मृतकों की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है।

बुटवल बस पार्क से सवारी लेकर नेपालगंज जा रही बस बांके चप्परगौरी नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर सड़क से 25 मीटर नीचे  खाई में गिर गई। बस के गिरते ही धमाके के साथ उसमें आग गई। इसमें सवार 33 यात्रियों में छह लोग जलकर मर गए, जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दांग के पुलिस अधीक्षक एस कुबेर कड़ायत ने बताया कि बस की गति तेज थी, जिससे यह दुर्घटना हुई है।

बस में भारी मात्रा में भारत से अवैध रूप से लाया गया पेट्रोल डीजल भी था। इससे बस में धमाके के साथ आग लग गई। मरने वालों की जलने के कारण पहचान नहीं हो पा रही है। सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुटवल में हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed