दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा, 12 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-आगरा हाईवे पर थाना कोसीकलां क्षेत्र में खराब खड़े कैंटर में पीछे से तेज गति से आए ट्रोला ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। एक ने आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आठ अन्य लोग घायल है, जिनमें दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
हादसे में मरने वाले और घायल फर्रुखाबाद, एटा, मैनपुरी से राजस्थान के हनुमानगढ़ में ईंट भट्टे पर मजदूरी करने जा रहे थे।
हादसा मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे हुआ। हादसे का शिकार हुआ कैंटर सोमवार रात्रि लगभग दो बजे कोटवन बार्डर के निकट से गुजर रहा था तभी एक्सल में खराबी आ गई और गाड़ी रुक गई। गाड़ी चालक उमर व क्लीनर मकसूद गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी कर सही करने लगे। अधिकांश मजदूर उस समय गाड़ी में ही सो रहे थें। कुछ शौचालय जाने के लिए उतरने का प्रयास कर रहे थे, तभी पीछे से तेज गति पर आए लोडेड ट्रोला ने कैंटर में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मची चीख पुकार
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। कई शव तो बुरी तरह से कुचल जाने के कारण क्षत विक्षत हो गए। मरने वालों में चालक-परिचालक के अलावा पिता-पुत्र व पति-पत्नी शामिल हैं। फर्रुखाबाद निवासी विनोद ठेकेदार आठ साल से मजदूरों को राजस्थान में ईंट-भट्ठे पर ठेके पर मजदूरी कराने ले जाता है।
सोमवार को भी वह फर्रुखाबाद कंपिल रोड थाने के गांव चांदपुर, अलीगंज एटा के झकराई व मैनपुरी के करीब 15 परिवारों को सामान सहित कैंटर में बैठाकर राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पीलीबंगा स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी के लिए ले जा रहा था।
घटना के बाद से घायलों का उपचार राहत कार्य तेजी से शुरू कर दिए गए। डीएम बी चंद्रकला व एसएसपी मंजिल सैनी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। डीएम बी चंद्रकला ने बताया कि सभी मृतकों के परिवारीजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख तथा घायलों के परिवार वालों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
हादसे में मरने वालों की सूची
1- मीना (38) पत्नी प्रेमचंद्र धीमर गांव झकरई थाना अलीगंज जिला एटा
2-जितेंद्र (20)पुत्र उमराज शाक्य निवासी गांव चितगांव थाना कंपिल, फर्रुखाबाद उम्र वर्ष
3-नाहर सिंह शाक्य (25), गांव रघूकरी थाना कंपिल, फर्रुखाबाद
4-अजयपाल (45) पुत्र बाबूराम निवासी गांव चांदपुर थाना कंपिल फर्रुखाबाद
5- उपेन्द्र उर्फ उमेंद्र (16) पुत्र अजयपाल निवासी गांव चांदपुर थाना कंपिल फर्रुखाबाद
6-अनिल (29) पुत्र मान सिंह धीमर निवासी गांव झकरई थाना अलीगंज जिला एटा
7-रूपा (19) पत्नी अनिल निवासी झकरई थाना अलीगंज जिला एटा
8-सुशील (10 माह) पुत्र संतोष गांव झकरई थाना अलीगंज जिला एटा
9- मोहरपाल (30) पुत्र रामवीर कठेरिया निवासी छबुआ पट्टी थाना शमशाबाद, फर्रुखाबाद
10-मकसूद (40) केंटर मालिक पुत्र नामालूम निवासी मीठागांव थाना होडल जिला पलवल
11- उमर (50) पुत्र बदलू निवासी निवासी मीठागांव थाना होडल जिला पलवल, कैंटर चालक
12- नन्हेमल (16) पुत्र तोताराम शाक्य निवासी चांदपुर थाना कंपिल (उपचार के दौरान मौत हुई)
घायलों की सूची
1- संजू पुत्र रमेश निवासी चांदपुर थाना कंपिल, फर्रुखाबाद, उम्र 16 वर्ष
2-साधना पत्नी संतोष गांव अकीमपुर थाना बरनाहल करहल जिला मैनपुरी उम्र 30 वर्ष (हालत चिंताजनक)
3- नीलम पत्नी रमेश गांव चांदपुर थाना कंपिल फर्रुखाबाद उम्र 28 वर्ष
4- दिनेश पुत्र खेतपाल धीमर निवासी झकरई थाना अलीगंज एटा उम्र 30 वर्ष
5- उमेश पत्नी रामसिंह शाक्य गांव चांदपुर थाना कंपिल फर्रुखाबाद उम्र 35 वर्ष
6- प्रेमनंद पुत्र ध्यान सिंह धीमर निवासी गांव दरबई थाना दन्नाहर जिला मैनपुरी(हालत चिंताजनक)
7- मीरा पत्नी गिरीश कठेरिया निवासी चांदपुर थाना कंपिल फरूखाबाद उम्र 22 वर्ष
8-मीरा पत्नी अजय निवासी गांव चांदपुर थाना कंपिल फर्रुखाबाद उम्र 35 वर्ष
सीएम ने की मुआवजे की घोषणा
कोसी मार्ग हादसे में 12 लोगों की मौत की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने घटना का संज्ञान लिया। जिलाधिकारी बी चंद्रकला ने मुख्यमंत्री को स्थितियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने हादसे के शिकार हुए लोगों को मुआवजे की घोषणा की है।
कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में डीएम ने बताया कि हादसे में मृतकों के परिवारीजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार का मुआवजा दिए जाने की घोषणा की गई है।
डीएम ने बताया कि इसके अलावा हादसे के शिकार हुए मजदूर जिस जिले के निवासी थे वहां के जिलाधिकारियों को भी पत्र लिखा जा रहा है। ताकि पात्र मजदूरों को पारिवारिक लाभ योजना, श्रमिक दुर्घटना, कृषक बीमा दुर्घटना, बीमा योजना का लाभ दिलाया जा सके। सभी घायलों का उपचार सरकारी स्तर से कराया जा रहा है। इस बीच उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एससी गुप्ता से लगातार फोन पर वार्ता कर उपचार में कोई कोताही न बरतने की हिदायत दी।