फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rld will not be part of third front.

तीसरे मोर्चे में शामिल नहीं होगा रालोद

Sun, 09 Nov 2014 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 09 Nov 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
rld will not be part of third front.

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद रविवार को पहली बार बागपत पहुंचे रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने कहा कि रालोद यूपीए में ही रहेगा। बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ बन रहे तीसरे मोर्चे में शामिल होने का उनका कोई इरादा नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में बड़े चौधरी साहब का स्मारक बनाने के मुद्दे पर आंदोलन जारी रहेगा। चौधरी साहब का स्मारक बनने में वक्त लग सकता है लेकिन कामयाबी जरूर मिलेगी।
विज्ञापन


यूपीए में ही रहने का उनका यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले दिनों यह कयास लगाए जा रहे थे वे कांग्रेस के सहयोग से राज्यसभा जा सकते हैं लेकिन कांग्रेस ने पीएल पूनिया को अपना उम्मीदवार बनाया। इसके बावजूद अजित सिंह का इरादा कांग्रेस के साथ ही लंबी पारी खेलने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ौत में कहा था कि वे 2017 का विधानसभा चुनाव भी कांग्रेस के साथ मिलकर ही लड़ेंगे। मोदी सरकार की अब तक की कार्यप्रणाली के बारे में उन्होंने कहा कि जनता को अच्छे दिनों का इंतजार है। खास तौर से किसान और नौजवान यह सोच रहे हैं कि उनके अच्छे दिन कब आएंगे। भाजपा ने चुनाव से पहले जो सपने दिखाए, वे सच कब होंगे?


उन्होंने कहा जनता की नजरें इस पर लगी है कि ब्लैक मनी विदेशों से वापस कब आती है और कब इसे पब्लिक में बांटा जाता है। दिल्ली स्थित 12 तुगलक रोड बंगले में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह का स्मारक बनाने के लिए चल रहे आंदोलन के सवाल पर उन्होंने कहा यह किसानों की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा है। इसके लिए किसानों ने जो आंदोलन शुरू किया है, वह जारी है। मीटिंग हो रही हैं। अब देखते हैं वक्त कितना लगता है अंजाम तक पहुंचने में।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed