{"_id":"82b34242-3013-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"rld-student-leader-arrested-on-charges-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोप में रालोद छात्र सभा का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रेप के आरोप में रालोद छात्र सभा का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
बुलंदशहर/ब्यूरो
Updated Fri, 16 Nov 2012 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकारपुर की बीसीए की छात्रा से राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा के जिलाध्यक्ष तसलीम ने शादी का झांसा देकर रेप किया और फिर उसका अपहरण कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि तसलीम से उसका प्रेम प्रसंग था। उसका आरोप है कि बृहस्पतिवार को उसके घर पर कोई नहीं था तो तसलीम उसके घर आ धमका और रेप किया। तसलीम ने शादी करने और अपने घर ले जाने का झांसा देकर उसे अगवा कर शहर ले आया। यहां उसने शादी करने और अपने घर ले जाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप, अपहरण और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन