फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   RK Pachauri to skip Nairobi climate meet after the FIR on sexual harassment.

पचौरी नहीं ले पाएंगे अंतरराष्ट्रीय बैठक में हिस्सा

Sun, 22 Feb 2015 03:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 22 Feb 2015 03:56 PM IST
विज्ञापन
RK Pachauri to skip Nairobi climate meet after the FIR on sexual harassment.

यौन उत्पीड़न मामले में TERI के महानिदेशक और आईपीसीसी के चेयरमैन आरके पचौरी अब बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज(आईपीसीसी) ने बताया है कि क्लाइमेट चेंज को लेकर अगले सप्ताह नैरोबी में होने वाली बैठक में पचौरी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

विज्ञापन


आरके पचौरी ने आईपीसीसी को अपनी असमर्थता जताते हुए बताया है कि दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है जिससे उन्हें पुलिस कार्रवाई के लिए यहां मौजूद रहना होगा इसलिए वे नैरोबी में होने वाली बैठक में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पचौरी को आईपीसीसी की इस बैठक में अध्यक्षता करनी थी, लेकिन अब वे इस बैठक में भाग तक नहीं ले पाएंगे।

शोध सहायक से यौन उत्पीड़न का आरोप

RK Pachauri to skip Nairobi climate meet after the FIR on sexual harassment.

आरके पचौरी के ‌खिलाफ दिल्ली पुलिस ने छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। पचौरी पर उत्पीड़न का आरोप उनके कार्यालय में शोध सहायक के रूप में काम कर रही एक महिला ने लगाए हैं।

आईपीसीसी का कहना है कि आरके पचौरी के न होने पर बोर्ड के उपाध्यक्ष बैठक में हिस्सा ले सकते हैं। वहीं आईपीसीसी ने पचौरी मामले पर ज्यादा कुछ कहने से बचते नजर आया।

वहीं व्रिंदा ग्रोवर ओर इंदिरा जैसिंह जैसे कुछ वकीलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पचौरी के खिलाफ ‌प्रेसवार्ता कर पुलिस से मांग की है कि पचौरी का पासपोर्ट भी जब्त किया जाए ताकि वह देश छोड़कर न जा सकें।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि TERI की पूर्व महिला कर्मचारी ने पचौरी के गलत व्यवहार को लेकर शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed