फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rk pachauri quits as the chair of un panel on climate change

यौन शोषण मामले में फंसे पचौरी ने दिया इस्तीफा

Tue, 24 Feb 2015 05:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Feb 2015 05:06 PM IST
विज्ञापन
rk pachauri quits as the chair of un panel on climate change

यौन शोषण के आरोपों से घिरे पर्यावरणविद आरके पचौरी ने संयुक्त राष्ट्र की विशेष समिति इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले सप्ताह उन्होंने नैरोबी होने वाले आईपीसीसी के वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने से भी इनकार कर दिया था।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को दिल्ली की एक अदालत ने आरके पचौरी की गिरफ्तारी पर 26 फरवरी तक रोक लगा दी। पचौरी ने खराब सेहत का हवाला देते हुए अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। अदालत ने जांच अधिकारी से इस पर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


राजधानी की साकेत जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजकुमार त्रिपाठी ने पचौरी की जमानत याचिका पर जांच अधिकारी को नोटिस जारी कर 26 फरवरी तक जवाब मांगा है। अदालत ने जमानत के साथ संलग्न इलाज के कागजों की जांच कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत में पचौरी के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि वह अपने मुवक्किल के लिए केस के मेरिट व बीमारी के आधार पर अग्रिम जमानत मांग रहे हैं। अदालत ने बचाव पक्ष से पूछा कि आरोपी को क्या बीमारी है। इस पर लूथरा ने कहा कि उनके मुवक्किल को हृदय व मूत्र मार्ग में संक्रमण की समस्या है। सभी संबद्ध रिपोर्ट याचिका के साथ संलग्न हैं।


मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद शिकायतकर्ता के वकील ने मंगलवार को याचिका पर सुनवाई का आग्रह किया।

आरोपी पर शिकायतकर्ता को जबरन छूने और मारपीट के गंभीर आरोप हैं। उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी मंगलवार तक रिपोर्ट दे सकता है। गौरतलब है कि एक महिला कर्मी की शिकायत के आधार पर लोधी कॉलोनी थाना पुलिस ने आरके पचौरी के खिलाफ छेड़छाड़ संबंधी धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed