{"_id":"e3b277241d8d6c16ca0b40379ac0a955","slug":"rjd-throw-out-pappu-yadav-in-party-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरजेडी ने पप्पू यादव को पार्टी से निकाला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आरजेडी ने पप्पू यादव को पार्टी से निकाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 07 May 2015 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद पप्पू यादव को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों को चलते उन पर ये कार्रवाई की गई है। आरजेडी ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाला है।
विज्ञापन
पप्पू यादव मधेपुरा से सांसद हैं और काफी लंबे से उनके मतभेद पार्टी के प्रति दिखाई दे रहे थे। विवाद की शुरूआत तभी हो गई थी जब पप्पू यादव ने बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी का समर्थन किया था। उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की भी खुलेआम आलोचना की थी।
विज्ञापन
पप्पू यादव का मुख्य विरोध जनता परिवार के विलय और नीतीश के साथ लालू यादव के खड़े होने के बाद सामने आए थे। पप्पू यादव लगातार आरजेडी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। उन्होंने लालू यादव के अपने बेटे को पार्टी का उत्तराधिकारी बनाने का भी विरोध किया था।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पप्पू यादव के साथ-साथ उनकी पत्नी रंजना यादव भी सांसद हैं।