{"_id":"7d60bf3df8a45563cc91da3a0a0fd27e","slug":"rjd-promiss-to-give-free-laptop-to-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजद ने किया छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने का वादा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राजद ने किया छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने का वादा
ब्यूरो/अमर उजाला, रांची
Updated Sun, 23 Nov 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन में सुधार लाकर सियासी समीकरण पर पकड़ बनाने के प्रयास में जुटे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शनिवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। पार्टी ने इसमें वादों की झड़ी लगा दी है।
विज्ञापन
राजद ने छात्र-छात्राओं को लुभाने के लिए उन्हें मुफ्त लैपटॉप देने का वादा किया है। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क उच्च शिक्षा की बात कही गई है। पार्टी के घोषणा पत्र में पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण देने और सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन कर उसे आदिवासियों के लिए व्यापार योग्य बनाने का वादा किया गया है।
विज्ञापन
राजद ने सभी जिलों में नारी उत्थान केंद्र और वृद्धाश्रम खोलने का भी वादा किया है। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में जल प्रबंधन और जल संरक्षण नीति बनाने तथा बच्चों की संख्या के अनुरूप पर्याप्त संख्या में शिक्षा केंद्र खोलने का वादा किया है। साथ ही पंचायती राज को पूरा अधिकार देने और वहीं पर्यटन स्थलों के विकास का वादा किया गया है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में नक्सली हिंसा की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पहले चरण के चुनाव में चार हेलीकॉप्टर और 46 हजार जवानों की तैनाती की जाएगी। गौरतलब है कि पहले चरण में 13 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। ये सभी क्षेत्र नक्सल प्रभावित हैं।