फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rjd chief lalu yadav said terrorist to amit shah

लालू ने खोया आपा, अमित शाह को ये क्या कह गए?

Thu, 08 May 2014 01:00 AM IST
Updated Thu, 08 May 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rjd chief lalu yadav said terrorist to amit shah

आजमगढ़ को आतंकवादियों का अड्डा बताने वाले अमित शाह की टिप्पणी पर लालू ने पलटवार किया है। राजद प्रमुख लालू यादव ने अमित शाह को ही आतंकवादी करार दिया है।

विज्ञापन


लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि अमित शाह आतंकवादी हैं। वह नरेंद्र मोदी के दाहिने हाथ हैं और गुजरात और मुजफ्फरनगर दंगों में उन्हीं का हाथ रहा है।

'भाजपा की ख‌िसक गई जमीन'

Rjd chief lalu yadav said terrorist to amit shah

उन्होंने कहा, ‘ये ऐसे लोग हैं, जो देश को सांप्रदायिक हिंसा की आग में जला डालेंगे। अब इनकी जमीन खिसक चुकी है। लिहाजा असली रंग में आ गए हैं।’

अमित शाह ने हाल में आजमगढ़ को आतंकवादियों का अड्डा कहा था। लालू उनके इस बयान के खिलाफ प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। शाह की इस टिप्पणी की तीखी प्रतिक्रिया हुई है और भाजपा की विरोधी पार्टियों ने इसका क़ड़ा विरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम के इस्तेमाल पर आपत्त‌ि जताई

Rjd chief lalu yadav said terrorist to amit shah

उन्होंने चुनाव आयोग से अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। लालू ने फैजाबाद में नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली में भगवान राम की तस्वीर का इस्तेमाल करने पर भी आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव के माहौल को सांप्रदायिक बनाने की साजिश है। मोदी या भाजपा का राम या रहीम से कोई मतलब नहीं है। दरअसल भाजपा चुनावी माहौल को सांप्रदायिक रंग देने में लगी है।

विज्ञापन

बयानों से स‌ियासी पारा गर्म

Rjd chief lalu yadav said terrorist to amit shah

यह कोई नई बात नहीं है क्योंकि वे बरसों से इसकी तैयारी में लगे हैं। यह बेहद शर्म की बात है ये लोग साधु का चोला ओढ़े लोगों का इस्तेमाल लोगों से वोट लेने के लिए कह रहे हैं।

उन्होंने मोदी को ओर से चुनाव आयोग को चुनौती देने के बारे में कहा कि यह उनकी हताशा जाहिर करता है। इससे ऐसा लगता है कि उन्होंने इस चुनाव में अपनी हार मंजूर कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed