फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   right kidney found in the breast of this lady

कुदरत का अजूबा: इस महिला के सीने में मिली किडनी, डॉक्टर हैरान

Wed, 05 Aug 2015 03:47 PM IST
Updated Wed, 05 Aug 2015 03:47 PM IST
विज्ञापन
right kidney found in the breast of this lady

डाक्टरों की मानें तो ऐसा लाखों लोगों में किसी-किसी को हो सकता है। सामान्य दशाओं में पेट में कमर से चिपकी रहने वाली एक किडनी महिला के सीने में मिली है। किडनी सामान्य तरीके से काम कर रही है।

विज्ञापन


इसका पता मरीज को पेट में दर्द होने के बाद उसकी जांच से लगा। अल्ट्रासाउंड किया गया तो महिला के पेट से दांयी किडनी गायब मिली। डाक्टर चकरा गए।

आखिर वह किडनी गई तो कहां गई। एहतियाती तौर पर महिला के सीने का एक्सरे कराया गया तो इस कुदरती अजूबे का पता चला। बांयी किडनी अपने स्थान पर है। फिलहाल महिला स्वस्थ है।

विज्ञापन

पेट में दर्द की थी शिकायत

right kidney found in the breast of this lady

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के गांव मछरिया निवासी कुंवर पाल सिंह की पत्नी ओमवती (45) के पेट में करीब महीनेभर से दर्द की शिकायत थी।

डाक्टर ने दर्द का पता लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। जिसपर सोमवार को ओमवती अपने दामाद अखिलेश कुमार के साथ शहर के कुमार डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंची।

जहां डा. विनय कुमार ने महिला का अल्ट्रासाउंड किया। जिसे देखकर वह भौचक रह गए। अल्ट्रासाउंड में पेट से दाहिनी किडनी गायब थी।

इसका पता लगाने के लिए उन्होंने मरीज के सीने का एक्सरे कराया तो किडनी लीवर और डायफ्राम से ऊपर दाहिनी ओर फेफड़े के पास मिली। इसका आकार सामान्य था और यह सही ढंग से काम कर रही थी। जबकि मरीज की दूसरी किडनी सामान्य जगह पर थी।

इस अजूबे से अनभिज्ञ थे परिजन

right kidney found in the breast of this lady

ओमवती की एक किडनी 45 साल से सीने में काम करती आ रही है। किडनी सामान्य तरीके से ब्लड को फिल्टर करती रही। कुदरत के इस करिश्मे से ओमवती और उसके घर वाले अनभिज्ञ थे।

आपरेशन की कोई जरूरत नहीं

सीने में किडनी होने की बात सामने आने पर डाक्टर ने मरीज का डाप्लर टेस्ट कराया। मरीज की खून की जांच में यूरिया सही मिला। डाक्टर के मुताबिक मरीज के आपरेशन की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

डॉक्टरों ने कहा अनोखा केस

right kidney found in the breast of this lady

ये एक अनोखा केस है। इसे मेडिकल टर्मलाजी में ट्रांस डायफ्रागमेटिक थोरेसिक इक्टोपिक किडनी कहा जाता है। ऐसा रेयरेस्ट होता है। यह पैदाइशी असामान्यता है। मरीज के सीने के पास मिली किडनी का आकार सामान्य है। यह नार्मल तरीके से काम कर रही है।

- डा. विनय कुमार, कुमार डायग्नोस्टिक सेंटर

ये हो सकता है कारण

right kidney found in the breast of this lady

शिशु में किडनी बनने की सामान्य प्रक्रिया में किडनी नीचे की ओर से ऊपर की ओर चढ़ती है। इस दौरान लीवर और डायफ्राम बनने की भी प्रक्रिया होती है। मरीज के केस में किडनी के ऊपर जाने की प्रक्रिया तेजी से हुई जबकि लीवर और डायफ्राम बनने की प्रक्रिया धीमी रही। नतीजतन डायफ्राम बनने से पहले ही किडनी सीने में पहुंच गई।

-ओमवती की जांच करने वाले डाक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed