{"_id":"665ab75e-41b8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"rigging-foud-in-kumbh-works-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ में निर्माण कार्य में उजागर हुई धांधली ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कुंभ में निर्माण कार्य में उजागर हुई धांधली
लखनऊ/शैलेंद्र श्रीवास्तव
Updated Sun, 09 Dec 2012 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार भले ही पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता परक कार्य होने का दावा करे पर उसके मातहत ही उसके इन दावों की हवा निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद के संगम तट पर 12 साल बाद जनवरी से लगने वाले कुंभ मेले के लिए कराए जाने वाले कार्यों में धांधली की जा रही है।
सड़क से लेकर नाली निर्माण में अब सामने आ रही है। यह चौंकाने वाली रिपोर्ट इलाहाबाद के कमिश्नर देवेश चतुर्वेदी ने प्रमुख सचिव नगर विकास प्रवीर कुमार को भेजी है। उन्होंने दोषी अभियंताओं को निलंबित किए जाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
इलाहाबाद के संगम तट पर जनवरी 2013 से कुंभ मेला लग रहा है। राज्य सरकार केंद्र की मदद से वहां अरबों रुपये का काम करा रही है।
इसके लिए नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, विकास प्राधिकरण और पावर कारपोरेशन को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शहर के अंदर प्रमुख काम कराने की जिम्मेदारी इलाहाबाद नगर निगम को दी गई है।
विज्ञापन
कुंभ मेले के लिए कराए जाने वाले कार्यों की निगरानी और देखरेख के लिए जिलाधिकारी अध्यक्षता में समिति बनाई गई है।
जिलाधिकारी को जांच के दौरान नगर निगम द्वारा कराए गए कार्यों में अनियमितताएं के साथ खराब गुणवत्ता के काम मिला है।
मंडलायुक्त द्वारा प्रमुख सचिव नगर विकास को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक नगर निगम द्वारा कराए जा रहे चार संपर्क मार्गों की जांच के दौरान सड़क के निर्माण में गड़बड़ी मिली है।
इलाहाबाद के मंडलायुक्त ने प्रमुख सचिव नगर विकास को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि खराब गुणवत्ता के कार्यों की पुष्टि होने पर संबंधित दोषी अवर अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए।
इस प्रकार के कार्यों की निगरानी में लापरवाही बरतने वाले सहायक अभियंताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाए।
विभागीय जानकारों का कहना है कि मामले में करीब 10 अभियंताओं को दोषी पाया गया है लेकिन इनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।