{"_id":"a52bc2ec2b04135dffce3e9ab8217de5","slug":"rift-in-vhp-over-modi-statement-over-toilets","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के शौचालय वाले बयान पर वीएचपी में फूट ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी के शौचालय वाले बयान पर वीएचपी में फूट
अमर उजाला दिल्ली
Updated Fri, 04 Oct 2013 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा नरेंद्र मोदी ने 'देवालय से पहले शौचालय' का बयान क्या दिया, विरोधी दल कांग्रेस के साथ-साथ उनके अपने सहयोगियों में भी जंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
मोदी के इस बयान पर विश्व हिंदू परिषद ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी। वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा था, "मोदी के इस बयान से वीएचपी असहमत हैं, जिसमें उन्होंने देवालय से पहले शौचालय पहले वाली बात कही।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा था, "शौचालय की चर्चा करते वक्त देवालय का जिक्र करने की कोई जरूरत नहीं थी। ऐसा कर उन्होंने देवालय के नाम पर हिंदू धर्म का हिंदू आंदोलन का मोदी ने अपमान किया। इसलिए हिंदुत्ववादी दुखी हैं।"
विज्ञापन
लेकिन आज इस मुद्दे पर खुद वीएचपी बंटी हुई नजर आई। वीएचपी के वरिष्ठ नेता अशोक सिंघल मोदी के पक्ष में कूछ आए हैं।
उन्होंने शुक्रवार को कहा, "मोदी ने कोई गलत बात नहीं कही है। लोग सबसे पहले शौचालय जाते हैं। तोगड़िया का बयान व्यक्तिगत है, वीएचपी का नहीं।"
मोदी ने 2 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में यह बयान दिया था। उन्होंने कहा, "मेरी छवि हिंदूत्ववादी नेता की है, लेकिन फिर में भी यह कहने का साहस रखता हूं कि देवालय से पहले शौचालय बनने चाहिए।"
उनके इस बयान पर कांग्रेस ने भी तीखा हमला बोला और कहा था कि जब जयराम रमेश ने यही सलाह साल भर पहले दी थी, तो भाजपा ने उन्हें देशी से माफी मांगने को कहा था। लेकिन अब भाजपा क्या कहेगी।