फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   reward for using public toilets in ahmedabad

पब्लिक टॉयलेट में पेशाब करने पर मिलेगा 1 रुपया, नई स्कीम

Sat, 06 Jun 2015 08:46 AM IST
Updated Sat, 06 Jun 2015 08:46 AM IST
विज्ञापन
reward for using public toilets in ahmedabad

जल्द ही आपको सार्वजनिक शौचालयों का प्रयोग करने के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है। आप जब भी शौचालयों का प्रयोग करेंगे, आपको पुरस्कार के रूप में एक रुपए दिए जाएंगे।

विज्ञापन


पढ़कर आपको थोड़ा आश्चर्य हो रहा होगा, क्योंकि अब तक शौचालयों का प्रयोग करने के लिए पैसे देना पड़ता रहा है और यहां पेशाब करने की एवज में एक रुपए देने की बात की जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि यह कल्पना नहीं बल्कि सच है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अहमदाबाद नगर निगम का विचार है कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक शौचालयों का इस्तेमाल करे तो उसे पैसे दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशाब करने की एवज में पैसे देने का पहला प्रयोग नेपाल की राजधानी काठमांडू के दारेचौक इलाके में किया गया था।

अहमदाबाद में 67 स्‍थानों पर लागू होगी ये योजना

reward for using public toilets in ahmedabad

रिपोर्ट के मुताबिक, दारेचौक में किया गया प्रयोग काफी सफल रहा था, और लोगों में सार्वजन‌िक मूत्रालयों का इस्तेमाल करने का प्रवृत्ति बढ़ी थी।

अहमदाबाद नगर निगम ये योजना सबसे पहले शहर के उन 67 स्‍थानों पर लागू करने की हैं, जहां लोग बहुत ही ज्यादा गंदगी फैलाते हैं। इन 67 स्‍थानों के करीब सार्वजनिक शौचालय हैं। नगर निगम का कहना है कि यदि योजना सफल रही तो पूरे शहर में उसे लागू किया जाएगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि पूरी योजना मकसद पब्लिक टॉयलट्स को बढ़ावा देना है। उन्हें बताया कि इस कार्य के लिए विज्ञापनों के जरिए पैसा जुटाया जाएगा।

शौचालयों का प्रयोग न किया तो तगड़ा जुर्माना

reward for using public toilets in ahmedabad

सार्वजनिक शौचालयों के इस्तेमाल का प्रस्ताव अहमदाबाद नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी को भेज दिया गया है। नगर निगम के सैनेटरी डिपार्टमेंट का कहना है कि योजना के तहत उन स्‍थानों पर विज्ञापन लगाया जाएगा, जहां खुले में शौच किया जाता है।

विज्ञापन में लोगों से पब्लिक टॉयलेट्स का इस्तेमाल करने की अपील की जाएगी और ‌यदि वे ऐसा नहीं करेंगे तो उन पर तगड़ा जुर्माना लगाया जाएगा।

स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन प्रवीण पटेल ने कहा, 'हम लोग इस योजना का जल्दी ही लागू करेंगे। उन 67 स्‍थानों पर लागू किया जाएगा, जहां पे एंड यूज टॉयलट्स होने के बाद भी लोग खुले में शौच करते हैं।' उन्होंने कहा कि योजना का मकसद पब्लिक टॉयलेट्स को बढ़ावा देना है। अहमदाबाद में तकरबीन 300 टॉयलट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed