फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   reward announced on missing rahul gandhi in allahabad

राहुल का पता बताने पर इनाम, लगे पोस्टर

Sat, 28 Feb 2015 09:06 AM IST
Updated Sat, 28 Feb 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन
reward announced on missing rahul gandhi in allahabad

राहुल गांधी की छुट्टी ने कांग्रेस आलाकमान के लिए फजीहत खड़ी कर दी है। राहुल से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता रोजाना ही कोई ना कोई ऐसा बखेड़ा खड़ा कर रहे हैं, जो कांग्रेस आलाकमान के लिए सिरदर्द बन जा रहा है।

विज्ञापन


इलाहाबाद में राहुल गांधी का पता बताने पर इनाम की घोषणा की गई है। शहर में पोस्टर लगाए गए हैं और कहा गया है कि राहुल गांधी का पता बताने पर बढ़िया इनाम दिया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि पोस्टरबाजी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मदद भाजपा के कार्यकर्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन


दो दिन पहले कांग्रेस के कुछ पुराने कार्यकर्ताओं ने राहुल की जगह पर उनकी बहन प्रियंका गांधी को कार्यवाहक उपाध्यक्ष बनाने को लेकर प्रदर्शन भी किया था। गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी छुट्टी पर जाने की खबरें सोमवार को सामने आई थी। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष और अपनी मां सोनिया गांधी के करीबी नेताओं से नाराज होकर छुट्टी पर चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका को कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग

reward announced on missing rahul gandhi in allahabad

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा से विधानसभा चुनाव में टिकट मांग चुके एक व्यक्ति ने गुरुवार को आनंद भवन के पास पोस्टर लगवाएं हैं, जिसपर लिखा है कि, 'राहुल गांधी गायब हैं, जो उनका पता बताएगा उसे ईनाम दिया जाएगा।'

बुधवार को प्रियंका समर्थकों ने सोनिया गांधी को पत्र भेजकर मांग की थी कि प्रियंका को पूरी तरह से कांग्रेस की कमान सौंप दी जाए। इलाहाबाद कांग्रेस इकाई के पूर्व सचिव हसीब अहमद और श्रीश चंद्र दुबे ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ आनंद भवन के सामने प्रदर्शन किया।

उनके हाथों में पोस्टर था और उस पर लिखा था, ‘छुट्टी पर जब जाएं राहुल गांधी, कार्यवाहक उपाध्यक्ष बनें प्रियंका गांधी।’ एक अन्य पोस्टर पर लिखा था, ‘प्रियंका लाओ, कांग्रेस बचाओ।’

राहुल गांधी के छुट्टी पर जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने यहां तक कह दिया कि बजट सत्र के दौरान राहुल विपक्ष को घेरने के बजाय छुट्टी लेकर कांग्रेसी सांसदों को हतोत्साहित करने का काम कर रहे हैं। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा है और सरकार को गांधी परिवार को घेरने का एक और मौका मिल गया है।

राहुल की लोकेशन पर भी हो चुका है विवाद

reward announced on missing rahul gandhi in allahabad


इससे पहले राहुल गांधी की लोकेशन को लेकर भी विवाद उठा था। प्रियंका गांधी के एक कथित समर्थक जगदीश शर्मा ने बुधवार को राहुल के उत्तराखंड में होने की बात कहते हुए ट्विटर पर उनकी तस्वीरें डाल दी थी।

इसके बाद उन्होंने दावा किया कि राहुल उत्तराखंड में हैं और देश से बाहर छुट्टियां नहीं मना रहे हैं। टीवी चैनलों में इस खबर के सुर्खियों में आने के बाद पार्टी उपाध्यक्ष का कार्यालय तुरंत सक्रिय हो गया।

कार्यालय की ओर से अनौपचारिक तौर पर बताया गया कि राहुल की ये तस्वीरें 2008 की हैं और शर्मा का दावा झूठ के अलावा कुछ नहीं है। इसके बाद दिल्ली के प्रभारी कांग्रेस नेता पीसी चाको ने कहा कि जगदीश शर्मा का पार्टी से कोई लेना देना नहीं है इसलिए उनकी बात पर ध्यान ना दिया जाए।

सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि जगदीश शर्मा तो सिर्फ एक मोहरा है। उनके पीछे राहुल गांधी विरोधी लॉबी है, जिसने शर्मा को सामने कर राहुल की फजीहत करने की कोशिश की है। सूत्रों ने बताया कि विरोधी लॉबी दिखाना चाहती है कि संसद के बजट सत्र जैसे अहम मौके पर राहुल पहाड़ों पर कैंप लगाकर छुट्टियों का मजा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed