फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Reward announced for missing Rahul and Uma.

लापता राहुल-उमा का पता बताओ, इनाम पाओ

Wed, 25 Mar 2015 12:15 PM IST
Updated Wed, 25 Mar 2015 12:15 PM IST
विज्ञापन
Reward announced for missing Rahul and Uma.

भारतीय प्रजा शक्ति पार्टी ने केंद्रीय मंत्री उमा भारती और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लापता हो जाने के पोस्टर जगह-जगह चस्पा कर दिए हैं।

विज्ञापन


इन दोनों नेताओं का पता बताने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की है। यह पोस्टर लोगों के बीच चर्चा में हैं। भारतीय प्रजा शक्ति पार्टी द्वारा लगाए गए पोस्टर में उमा भारती व राहुल गांधी की तस्वीर है।
विज्ञापन


पोस्टर पर लिखा है कि बुंदेलखंड में किसानों के घर खाना खाने वाले व बुंदेलों के विकास की चिंता कर खेतों में फावड़ा चलाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और खुद को बुंदेलखंड की बेटी कहने वालीं उमा भारती गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलावृष्टि के बाद बुंदेलखंड में पचास किसान मर चुके हैं। दोनों नेता मदद नहीं कर सकते तो कोई बात नहीं, लेकिन किसानों की अंत्येष्टि में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए इनकी तलाश है।

पता बताने वाले को इनाम का ऐलान

Reward announced for missing Rahul and Uma.

पोस्टर में ऊपर की ओर लिखा गया है कि ‘लापता तलाशने वाले को उचित ईनाम’। यह पोस्टर इलाइट चौराहे, रेलवे स्टेशन के अलावा नगर के अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए हैं।

भारतीय प्रजा शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज रावत के मुताबिक, "उमा भारती झांसी- ललितपुर की क्षेत्रीय सांसद हैं। सांसद बनने से पूर्व उन्होंने कहा था कि बुंदेलखंड के लोगों का दर्द उनका दर्द होगा। सांसद बनने के बाद वह सब भूल गईं। उनका जब भी अपने संसदीय क्षेत्र में आगमन होता है तो वह पार्टी अथवा भागवत कार्यक्रम या मंदिर पर दर्शन के लिए आती हैं। उनका पोस्टर लगाने का उद्देश्य सिर्फ यह है कि वह कम से कम माह में एक बार जनता दरबार लगाकर अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनें। ताकि किसान व गरीब जनता को उनके सांसद होने का लाभ मिल सके। राहुल गांधी भी बुंदेलखंड के विकास की बात करते हैं मगर जब बुंदेलखंड का किसान दैवीय आपदाओं में मर रहा है, ऐसे में उनका एक वक्तव्य भी मरहम लगाने के लिए नहीं आ रहा है।"

भारतीय प्रजा शक्ति पार्टी ने लगाए पोस्टर

Reward announced for missing Rahul and Uma.

झांसी के सदर से विधायक रवि शर्मा का कहना है कि राजनीति का यह ओछा तरीका है। उमा भारती पूरे देश की मंत्री हैं। उनके पास गंगा अभियान जैसा महत्वपूर्ण दायित्व है। वह बुंदेलखंड के विकास के लिए बेहद चिंतित रहती हैं। वह यहां बड़े उद्योग स्थापित करना चाहती हैं। उनके रहते बुंदेलखंड का बहुत विकास होगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता प्रदीप जैन आदित्य की मानें तो, "यह अच्छी मानसिकता का प्रतीक नहीं है। कांग्रेस के कार्यकाल में बुंदेलखंड में जो भी विकास की उपलब्धियां हासिल हुईं, वह राहुल गांधी के सहयोग से ही प्राप्त हुईं। उन्होंने हमेशा बुंदेलखंड का सम्मान रखा है। उनके नेतृत्व में यहां के कार्यकर्ता लगातार पीड़ित किसानों की मदद के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सपने बेचने वाली केंद्र सरकार को चाहिए कि वह बुंदेलखंड के पीड़ित किसानों को तुरंत मुआवजा दे व उनके कर्जे माफ करे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed