{"_id":"77b641fd9d266f2372a52598ad9419d6","slug":"revolt-began-in-aap-party-before-formation-of-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन्नी के बोलः नहीं हूं नाराज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बिन्नी के बोलः नहीं हूं नाराज
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Dec 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की राजनीति में सत्ता के अखाड़े में उतरी आम आदमी पार्टी में बगावत के सुर फिलहाल थम गए हैं।
विज्ञापन
बगावत पर उतारु लक्ष्मीनगर के विधायक विनोद कुमार 'बिन्नी' के घर देर रात आप पार्टी के नेता कुमार विश्वास और संजय सिंह पहुंचे। बैठक के बाद मामला सुलझा लिया गया। विधायक बिन्नी का अब कहना है कि वह नाराज नहीं थे।
मंगलवार को शपथ ग्रहण से पहले मंत्री पद को लेकर लक्ष्मीनगर से आप के विधायक विनोद कुमार ‘बिन्नी’ की नाराज होकर अरविंद के घर में चल रही बैठक से निकल पड़े थे।
विज्ञापन
उनसे जब नाराजगी का कारण पूछा गया था तो उन्होंने बुधवार को प्रेस वार्ता कर कारण बताने की बात कही। बैठक के बाद मनीष सिसौदिया ने किसी तरह के विवाद का खंडन करते हुए कैबिनेट के छह मंत्रियों के नामों की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल के घर मंगलवार शाम को जारी पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक से शाम सात बजे अचानक विनोद कुमार ‘बिन्नी’ और योगेंद्र यादव बैठक छोड़ बाहर निकल पड़े।
बिन्नी की नाराजगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब मीडिया ने उनसे बात करनी चाही तो उन्होंने बात करने से साफ इंकार कर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि वे बुधवार को प्रेस वार्ता कर इसका कारण बताएंगे।
इस दौरान योगेंद्र यादव बिन्नी को मीडिया से बात करने से रोकते दिखाई दिए। करीब साढ़े आठ बजे मनीष सिसौदिया बाहर निकले और उन्होंने कैबिनेट के छह नामों की घोषणा की।
बिन्नी के नाराज होने के सवाल पर मनीष ने साफ किया कि कैबिनेट मंत्रियों के छह नामों की चिट्ठी सभी विधायकों को भेजी गई है। इस पर किसी ने आपत्ति नहीं जताई है।
उन्होंने बिन्नी और योगेंद्र यादव के नाराज होने की जानकारी से इंकार किया। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्रियों के तौर पर उनके अलावा गिरीश सोनी, राखी बिड़ला, सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती, सतेंद्र जैन के नामों पर मुहर लग गई है।
हालांकि सूत्रों की मानें तो बिन्नी को उम्मीद थी कि कैबिनेट में उन्हें भी जगह दी जाएगी। मगर कैबिनेट मंत्रियों में शामिल नहीं किए जाने के चलते वह नाराज होकर बैठक छोड़कर चल दिए।