फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   revision filed in Salman and Shahrukh Case

सलमान, शाहरुख प्रकरण में रिवीजन दाखिल

Fri, 05 Feb 2016 04:02 AM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 04:02 AM IST
विज्ञापन
revision filed in Salman and Shahrukh Case

फिल्म अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का प्रार्थनापत्र खारिज होने पर अब जिला जज की कोर्ट में रिवीजन दाखिल किया गया है। कोर्ट ने इसे स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए आगामी सात मार्च की तिथि नियत की है।

विज्ञापन


हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष भरत राजपूत ने स्पेशल सीजेएम की अदालत में सलमान खान, शाहरुख खान सहित 6 लोगों को आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन


जिसमें प्रार्थी भरत की ओर से गिरजा शंकर शर्मा अधिवक्ता ने आरोप लगाया था कि दिसंबर 2015 में कलर्स चैनल पर चल रहे बिग बॉस कार्यक्रम में दोनों अभिनेताओं को काली मां के मंदिर में जूते पहनकर खडे़ हुए दिखाया गया था। जिसे देखकर उसके सहित तमाम हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भरत राजपूत ने दाखिल किया है रिवीजन

revision filed in Salman and Shahrukh Case

स्पेशल सीजेएम कोर्ट ने प्रार्थनापत्र का निस्तारण करते हुए कहा था कि इस मामले में सबसे पहले मंदिर समिति को आगे आना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अवर न्यायालय ने प्रार्थी को पीड़ित नहीं मानते हुए इसी आधार पर प्रार्थनापत्र को खारिज कर दिया था।

अवर न्यायालय के इस निर्णय के खिलाफ भरत राजपूत की तरफ से गिरजा शंकर शर्मा अधिवक्ता ने जिला जज की कोर्ट में गुहार लगाते हुए रिवीजन दायर किया है। जिला जज ने इस रिवीजन को सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए संपूर्ण सुनवाई के लिए सात मार्च की तिथि नियत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed