बदायूं कांडः बहनों से थे आरोपी के संबंध
यूपी के चर्चित बदायूं कांड में सीबीआई ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मई 2014 में कथित सामूहिक दुष्कर्म में बाद हुई दो बहनों की हत्या को सीबीआई रिपोर्ट में सुसाइड का मामला बताया गया है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस कांड के मुख्य आरोपी से बड़ी बहन से संबंध बन चुके थे और छोटी बहन भी शारीरिक संबंध बनाना चाहती थी जो काफी हैरान करने वाला है।
यह जानकारी पीड़ित बहनों और आरोपी के बीच होने वाली बातचीत के रिकॉर्ड से सामने आई है। छोटी बहन ने पप्पू यादव से हत्या वाले दिन सुबह में बात की थी। गौरतलब है कि 28 मई को दो बहनो के शव गांव के बाहर एक आम के पेड़ पर लटके मिले थे।
400 फोन कॉल्स में रिकॉर्ड थी बातचीत
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इस रिपोर्ट में सीबीआई ने मुख्य आरोपी पप्पू यादव और दोनों बहनों के बीच फोन पर होने वाली बातचीत की डिटेल खंगाली जिनमें दोनों बहनों के साथ आरोपी के आंतरिक संबंधों होने की पुष्टि हुई है।
सीबीआई ने मुख्य आरोपी पप्पू यादव और पीड़ित बहनों के संबंधों को उजागर करने के लिए करीब 400 फोन कॉल्स डिटेल निकाली जिसमें पता चला कि आरोपी से पीड़ित बहनों के पिछले करीब छह महीने से बातचीत हो रही थी।
जिस दिन दोनों बहनों की लाश पेड़ से लटकी मिली उसके एक दिन पहले ही सुबह आरोपी से बहनों की बात हुई थी। सीबीआई की इस क्लोजर रिपोर्ट पर मंगलवार को बदायूं की एक विशेष अदालत सुनावाई होगी।
वहीं रिपोर्ट में दोनों बहनों के सुसाइड के कारण का जिक्र करते हुए कहा गया है कि उनके परिवार के किसी सदस्य ने आरोपी के साथ संबंध बनाते हुए उन्हें देख लिया था, जिसकी वजह से बहनों ने सुसाइड कर लिया।