{"_id":"e56bd960ebea87a098ddf08aaaa23b46","slug":"reuters-bureau-chief-in-islamabad-found-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानः रॉयटर्स ब्यूरो चीफ की संदिग्ध मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पाकिस्तानः रॉयटर्स ब्यूरो चीफ की संदिग्ध मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Feb 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
रॉयटर्स की जानी मानी महिला पत्रकार की सोमवार को उसके इस्लामाबाद स्थित घर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मारिया गोल्वनीना नामक यह महिला अफगानिस्तान में रॉयटर्स की ब्यूरो चीफ थी। उसकी लाश एक घर के बाथरुम में बरामद हुई है जिसे बतौर ऑफिस इस्तेमाल किया जा रहा था।
विज्ञापन
महिला के सहयोगियों की माने तो रूस की रहने वाली यह महिला पत्रकार अचानक बेहोश हो गई और इसके बाद इसे पाकिस्तान के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस पीआईएमएस ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पीआईएमएस के प्रवक्ता ने बताया कि इस रसियन महिला के शरीर पर किसी भी खोरोच के निशान नहीं थे। इस महिला को पोस्ट-मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और इस मामले में पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन