{"_id":"6552bb7d7d0c4563d9657683cbe4a0e7","slug":"reumer-on-whatsapp-rajpal-yadav-more-hindi-news-ap","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट पर फैली अफवाह, राजपाल यादव नहीं रहे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
इंटरनेट पर फैली अफवाह, राजपाल यादव नहीं रहे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 Mar 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेट पर बॉलीवुड के कलाकारों की मौत की अफवाह फैलाना चलन सा हो गया है। मंगलवार को व्हाट्सऐप पर अफवाह फैली कि बॉलीवुड के जानेमाने हास्य अभिनेता राजपाल यादव का निधन हो गया।
विज्ञापन
व्हाट्सऐप पर वायरल हो रहे एक संदेश में बताया गया कि मंगलवार को तड़के राजपाल यादव को दिल का दौरा पड़़ा, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
संदेश में ये भी बताया गया कि कर्ज में डूबे होने के कारण राजपाल यादव काफी तनाव में थे। पिछले कई दिनों से उन्हें पैसे की किल्लत का सामना भी करना पड़ रहा था। उल्लेखनीय है कि दिल्ली हाईकोर्ट में पांच करोड़ के कर्ज के एक मामले में सुनवाई में उन्होंने कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन
संदेश में ये भी बताया गया कि राजपाल यादव का शव कल यानी बुधवार को उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा, जो उत्तर प्रदेश के तरकपुर में है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बॉलीवुड के कई कलाकारों की मौत की खबरें इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं।
पिछले साल गर्मियों में रैपर हनी सिंह की मौत की खबरें भी इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। दुर्घटना में घायल किसी व्यक्ति की तस्वीर शेयर की जा रही थी और बताया जा रहा था कि हनी सिंह की यमुना एक्सप्रेस पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दिलीप कुमार, प्रेम चोपड़ा, कादर खान, शक्ति कपूर, और आयुष्मान खुराना की मौत की अफवाहें भी फैल चुकी हैं।