{"_id":"604b998a-a1fa-11e2-aa2d-d4ae52bc57c2","slug":"returning-bengal-mamata-banerjee-was-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल लौटते ही अस्पताल में भर्ती हुईं ममता बनर्जी!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बंगाल लौटते ही अस्पताल में भर्ती हुईं ममता बनर्जी!
एजेंसी/कोलकाता
Updated Wed, 10 Apr 2013 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नई दिल्ली से वापस लौटते ही स्वास्थ्य जांच के लिए यहां के एक प्रमुख निजी क्लीनिक ले जाया गया।
विज्ञापन
नई दिल्ली में मंगलवार को बनर्जी और प्रदेश के वित्त मंत्री अमित मित्रा के साथ एसएफआई कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की थी, जिसके बाद से ही उनकी सेहत खराब है। ममता को जहां ऑक्सीजन पर रखा गया था, वहीं मित्रा को एम्स में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य जांच के लिए क्लीनिक ले जाया गया।
ममता बनर्जी के साथ दिल्ली से लौटे पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने बताया कि उन्हें क्लीनिक ले जाया गया है लेकिन उन्हें नहीं पता है कि मुख्यमंत्री भर्ती हैं या नहीं। बेल्ले वूई क्लीनिक के सूत्रों ने भी मुख्यमंत्री बनर्जी के भर्ती होने पर चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
ममता ने केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के साथ होने वाली अपनी बैठक को रद्द कर बुधवार दोपहर को वापस कोलकाता लौट आईं।
मंगलवार को एसएफआई कार्यकर्ताओं ने योजना भवन के प्रवेश द्वार पर ममता और उनके साथ गए प्रदेश के वित्त मंत्री अमित मित्रा का रास्ता रोका था और बदसलूकी की थी। धक्का-मुक्की में मित्रा का कुर्ता भी फाड़ दिया गया। इसके बाद से ही मुख्यमंत्री की तबीयत खराब हो गई थी।