{"_id":"8cfb4c990fbfa2ec54fc3cea787bcf32","slug":"retired-paramilitary-person-openly-threatened-the-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड अर्धसैनिक बल कर्मचारियों की खुली धमकी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रिटायर्ड अर्धसैनिक बल कर्मचारियों की खुली धमकी
Updated Tue, 13 Oct 2015 08:34 AM IST
विज्ञापन
सैन्य कर्मियों की वन रैंक पेंशन की मांग पूरी होने के बाद अब सेवानिवृत्त केंद्रीय अर्धसैनिक बल कर्मियों ने भी वन रैंक वन पेंशन की मांग बुलंद कर दी है।
विज्ञापन
कर्मियों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर धमकी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांग पर विचार न किया तो वे दो नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।
ऑल इंडिया पैरामिलिट्री फोर्सेस एक्स सर्विसमेन वेलफेयर एसोसिएशन, जिसमें सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसफ, आईटीबीपी, एसएसबी और असम रायफल्स के सेवानिवृत्त कर्मी शामिल हैं, ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि उनकी जायज मांग को लेकर बार-बार अनुरोध और शांतिपूर्ण आंदोलन के बावजूद निराकरण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि उनकी मांगों पर लगातार उदासीनता दिखाई जा रही है और उन्हें हतोत्साहित किया जा रहा है। एसोसिएशन की 10 मांगों की सूची में वन रैंक वन पेंशन भी शामिल है।
विज्ञापन