फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   retired officer send love letters to newly married women in aligarh.

रिटायर्ड अफसर ने की शर्मनाक हरकत

Wed, 17 Sep 2014 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 17 Sep 2014 06:24 PM IST
विज्ञापन
retired officer send love letters to newly married women in aligarh.

अलीगढ़ के सासनी गेट विहारी नगर इलाके में मंगलवार को एक अजीब-ओ-गरीब प्रकरण में सेवानिवृत्त वाणिज्यकर अफसर की करतूतों ने सभी को शर्मसार कर रख दिया।

विज्ञापन


65 साल की उम्र में यह व्यक्ति एक नवविवाहिता को उसकी ससुराल में लव लेटर भेज रहा था, जिनमें पति को मारने तक की धमकियां थीं। इसे लेकर युवती के लिए ससुराल में दिक्कतें भी पैदा हुईं।
विज्ञापन


वह तो समझदारी से मायके पक्ष ने काम लिया और पड़ताल कर पूरा भेद खोला तो इस बुजुर्ग का चेहरा सामने आया। अब पुलिस की मदद लेकर उसे हिरासत में ले लिया गया है। शाम को थाने में तहरीर भी दे दी गई। पुलिस मुकदमे की तैयारी में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनाक्रम इस तरह है कि विहारी नगर इलाके की युवती की शादी डेढ़ साल पहले बुलंदशहर के युवक से हुई। शादी के कुछ माह बाद युवती की ससुराल यानि पिछले वर्ष अप्रैल में एक लेटर पहुंचा, जिसमें युवती के प्रति तमाम ऐसी बातें लिखी थीं, जिन्हें पढ़कर युवती व पूरी ससुराल हैरान रह गई।

साथ में उसके पति के लिए भी धमकी भरे अंदाज में लिखा गया था। इस तरह एक-एक कर करीब छह लेटर डाक से पहुंचे। आखिरी लेटर 12 सितंबर को पहुंचा। इस लेटर में युवती के मायके की कुछ ऐसी बातें थीं जो कोई करीबी ही जान सकता है। इस पर ससुरालियों व मायके पक्ष को शक हुआ।

युवती का ससुराल में जीना हुआ मुश्किल

retired officer send love letters to newly married women in aligarh.

लगातार इन पत्रों के पहुंचने से युवती बेहद परेशान थी और ससुराली भी उस पर विश्वास नहीं जमा पा रहे थे। मगर इस बात के पत्र ने कुछ शंका पैदा की।

प्रत्येक पत्र में भेजने वाले के नाम के रूप में युवती के पड़ोसी 15 वर्षीय एक किशोर का नाम लिखा रहता था। इस पर परिजनों ने मुख्य डाकघर जाकर जांच की तो पाया कि 12 सितंबर को डाकघर के सीसीटीवी में पड़ोसी रिटायर्ड वाणिज्यकर अफसर कैद है।

उस समय पर वही रजिस्ट्री कर रहा है। बाद में उसका राइटिंग मिलान कराया तो वह भी मिल गया। इस आधार पर परिवार ने मंगलवार को पुलिस की मदद ली और बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया गया।

युवती के भाई की ओर से थाने में तहरीर दे दी गई। एसओ सासनी गेट के अनुसार पूछताछ में बुजुर्ग ने अपनी गलती स्वीकारी है। तहरीर भी मिल गई है। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed