फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Retired Lt. Tejinder Singh sent to jail.

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट तेजिंदर सिंह भेजे गए जेल

Mon, 01 Sep 2014 07:22 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 01 Sep 2014 07:22 PM IST
विज्ञापन
Retired Lt. Tejinder Singh sent to jail.

टाट्रा ट्रक घोटाला केस में दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह को पुलिस हिरासत में लेने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट सिंह अपनी जमानत की अर्जी के सिलसिले में अदालत गए थे। उन पर पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीके सिंह ने घूस की पेशकश करने का आरोप लगाया था।

तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने तेजिंदर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने टाट्रा ट्रक डील से संबंधित फाइल को मंजूरी देने के लिए उन्हें घूस देने की पेशकश की था।
विज्ञापन


सीबीआई की विशेष जज मधु जैन ने इस मामले में एजेंसी द्वारा जांच के बाद दायर की गई चार्जशीट में पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी, जनरल वीके सिंह और अन्य गवाहों के बयान के आधार पर संज्ञान लेते हुए तेजिंदर सिंह को समन जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को जब तेजिंदर सिंह कोर्ट में बयान देने के लिए हाजिर हुए तो उनके बयान से कोर्ट संतुष्ट नहीं हुआ।

तेजिंदर सिंह ने इसके बाद जमानत अर्जी दाखिल की लेकिन कोर्ट ने उसे भी खारिज करते हुए पुलिस को आदेश दिया कि तेजिंदर सिंह को हिरासत में ले लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed