{"_id":"4a3dd3da-78e5-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"retired-cop-arrested-in-builder-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में बिल्डर की हत्या में रिटायर्ड इंस्पेक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुंबई में बिल्डर की हत्या में रिटायर्ड इंस्पेक्टर गिरफ्तार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 17 Feb 2013 03:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में एक बिल्डर की हत्या के आरोप में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को नवी मुंबई के वाशी इलाके में बिल्डर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर एके शर्मा ने बताया कि बिल्डर सुनील कुमार लोहारिया की हत्या के आरोप में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर सैमुअल अमोलिक को गिरफ्तार किया गया है। सैमुअल मुंबई पुलिस में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट था और तीन वर्ष पहले रिटायर हुआ था। कोर्ट ने अमोलिक को 22 फरवरी तक के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सैमुअल सुपारी किलर कें संपर्क में था। अंडरवर्ल्ड से लिंक होने कारण ही उसे एक बार संस्पेंड भी किया गया था लेकिन बाद में उसे बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मुंबई के वाशी इलाके में शनिवार को बिल्डर सुनील कुमार की उनके ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड की वेशभूषा में आए थे। हमलावरों में से एक को लोगों ने पकड़ लिया। हत्या की पूरी वारदात दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मारे गए बिल्डर सुनील कुमार लोहारिया ने आरटीआई के जरिए कई ऐसी जानकारियां जुटाई थी, जिनसे नवी मुंबई में करोड़ों के एफएसआई घोटाले का पर्दाफाश हुआ था।