फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Retire Dogs

बेजुबानों को नहीं दिया जाएगा मौत का इंजेक्शन

Tue, 15 Dec 2015 06:06 AM IST
Updated Tue, 15 Dec 2015 06:06 AM IST
विज्ञापन
Retire Dogs

भारतीय सेना के रिटायर बेजुबान सिपाहियों के लिए केंद्र सरकार ने अपनी पॉलिसी में बदलाव किया है। अब रिटायर होने के बाद इन्हें नशीली दवा देकर धीरे-धीरे मारा नहीं जाएगा। बल्कि नैचुरल मौत होने तक इनकी देखभाल की जाएगी।

विज्ञापन


रिमाउंट वेटनरी कोर सेंटर एंड कॉलेज (आरवीसी) के 237वें कोर डे के मौके पर डायरेक्टर जनरल आरवीसी लेफ्टिनेंट जनरल जगविंदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने सेना के रिटायर डॉग्स, घोड़ों और खच्चरों की देखभाल करने का फैसला लिया है। मेरठ आरवीसी में रिटायर्ड डॉग्स की देखभाल होगी।
विज्ञापन


वहीं रिटायर्ड घोड़ों और खच्चरों की देखभाल का जिम्मा हेमपुर सेंटर को सौंपा गया है। रिटायर होने के बाद इनका राशन घटाकर 70 फीसदी जरूर कर दिया जाएगा। डायरेक्टर जनरल ने बताया कि विश्व में आतंकियों के बढ़ते खतरे और देश की सुरक्षा को देखते हुए यूरोप व जर्मनी से डॉग्स, घोड़ों और खच्चरों की अच्छी नसल इंपोर्ट करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये प्रपोजल अंतिम पड़ाव में है। अगर ये पास हो जाता है, तो जर्मनी से घोड़े और खच्चर तथा यूरोप से डॉग्स इंपोर्ट किए जाएंगे। जिनकी ब्रीडिंग भारत के सैनिक सेंटरों पर की जाएगी।

सेना में रिटायर होने वाले जानवरों की होगी नेचुरल डेथ

Retire Dogs

जगविंदर सिंह ने बताया कि सेना में इन बेजुबान सिपाहियों की भूमिका अब बढ़ गई है। ग्लेशियर में 30 फुट अंदर बर्फ में फंसी बॉडी को कोई मशीन नहीं खोज पाती, लेकिन सेना के डॉग्स खोज लेते हैं। बर्मा समेत कई देश इनकी ब्रीडिंग कराना चाहते हैं, जिसकी बात केंद्र सरकार से चल रही है।

अगर सहमति बनती है, तो देश में तैयार डॉग्स, घोड़ों और खच्चरों को इन देशों को भी दिया जाएगा। नेवी में भी आरवीसी के आफिसरों की मांग बढ़ गई है। मेरठ आरवीसी से छह ऑफिसर डेपुटेशन पर नेवी में गए हुए हैं।

यह ऑफिसर शिप पर मैनेजमेंट देखते हैं। छह माह के दौरान जब शिप समुंदर में होता है, तब मांस को खराब होने से बचाने की जिम्मेदारी भी इनकी होती है।

सिंह ने जानवरों में होने वाली बीमारियों के प्रति सावधान रहने की हिदायत देते हुए कहा कि बैक्टीरिया का रूप बदल रहा है। यह विश्व के सामने चुनौती बने हुए हैं। अबोला जैसी बीमारी से विश्व परेशान है। हम सभी को पर्यावरण संरक्षण की तरफ ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed