फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   result of upsc mains declared

UPSC ने घोषित किया मुख्य परीक्षा का परिणाम

Sat, 20 Feb 2016 10:48 PM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Sat, 20 Feb 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
result of upsc mains declared

यूपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की सूची संघ की वेबसाइट www.upsc.gov.in पर उपलब्ध है। आयोग का कहना है कि इस परीक्षा का परिणाम शुक्रवार रात को घोषित किया गया। चुने गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए 8 मार्च 2016 से बुलाया जा सकता है।

विज्ञापन


सफल उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट से ई-समन लेटर डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। यह ई-समन लेटर मंगलवार से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। आयोग इस साल पर्सनेल्टी टेस्ट या साक्षात्कार के लिए पेपर समन लेटर नहीं जारी करेगा। यूपीएससी का कहना है कि किसी भी परिस्थिति में पर्सनेल्टी टेस्ट के लिए उम्मीदवारों को सूचित किए गए समय और स्थान में परिवर्तन के आग्रह को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के चयन के लिए यूपीएससी की ओर से हर साल आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हजारों उम्मीदवार शामिल होते हैं। यह परीक्षा तीन चरणों प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार के रूप में होती है। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 15008 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए थे। मुख्य परीक्षा पिछले साल 18 से 23 दिसंबर के बीच हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed