{"_id":"8742435abc95d396aec94973b437f9e3","slug":"result-of-ctet-2013-has-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल ही आ गया CTET-2013 का रिजल्ट, यहां देखें ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कल ही आ गया CTET-2013 का रिजल्ट, यहां देखें
टीम डिजिटल
Updated Tue, 03 Sep 2013 12:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से जुलाई में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी-2013) के परिणाम आ गए हैं।
विज्ञापन
सीबीएसई ने दो सिंतबर को ही परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं जबकि पहले घोषणा की गई थी कि रिजल्ट 3 सितंबर को जारी किया जाएगा।
सीटीईटी परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की गई थी।
परीक्षा परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
परीक्षा के लिए लखनऊ के 59 स्कूलों को केंद्र बनाया गया जहां दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में 98 प्रतिशत कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।
परीक्षा के प्रश्न-पत्र को पांच भागों में बांटा गया था। इसमें गणित, अंग्रेजी, बाल विकास, पर्यावरण और हिंदी वर्गों से सवाल उठाए गए। सभी वर्गों में 30-30 सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
कैंडिडेट्स का कहना था कि पेपर तो आसान रहा लेकिन सवाल लंबे होने के कारण समय की कमी भी खली। इसके बाद सीटीईटी की आंसर-शीट भी वेबसाइट पर अपलोड की गई थी।