{"_id":"3f0a60ac-624f-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"response-to-pakistan-not-influenced-by-any-country-khurshid","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान मामले में किसी के प्रभाव में नहीं है भारत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पाकिस्तान मामले में किसी के प्रभाव में नहीं है भारत
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 19 Jan 2013 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि कि सीमा पार पाकिस्तानी गतिविधियों और भारतीय सैनिकों की हत्या को लेकर भारतीय प्रतिक्रिया अमेरिका सहित किसी अन्य देश से प्रभावित नहीं है। एक टीवी शो में उनसे पूछा गया था कि क्या पाकिस्तान के मामले में भारत अमेरिका के प्रभाव में है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत-पाक के बीच संवाद प्रक्रिया में स्वत: समीक्षा प्रणाली मौजूद है। इसलिए मौजूदा स्थिति में किसी नई समीक्षा की जरूरत नहीं है। इस मामले में हम लोग अमेरिका समेत किसी के प्रभाव में नहीं हैं। न तो अमेरिका ने हमारे ऊपर कोई दबाव बनाया और न ही ऐसी कोई मंशा जाहिर की। लेकिन सच यह है कि चाहे अमेरिका, रूस, चीन, कनाडा, ईरान, सऊदी अरब हो या मलेशिया, हम सबसे बात करेंगे।
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों देशों के बीच बातचीत की प्रक्रिया की समीक्षा की जरूरत है तो उन्होंने कहा कि समय-समय पर समीक्षा होती रहती है क्योंकि यह इस प्रक्रिया में अंतर्निहित है। इंडियन हाकी लीग के लिए यहां आए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वापस भेजने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा दोनों एक हैं। यह एक सामाजिक फैसला है। सरकार ने समाज के इस फैसले को इसलिए स्वीकार किया क्योंकि यह लोकतांत्रिक सरकार है।
विज्ञापन
खुर्शीद ने कहा कि पाकिस्तान में शरण पाए 20 आतंकवादियों को भारत को सौंपने की मांग पर हम कतई नरमी नहीं करेंगे। इस मामले पर किसी दबाव में आने का सवाल ही नहीं पैदा होता। जब भी पाक से बात हुई, हमने उनके सामने अपनी इन मांगों को रखा क्योंकि यह हमारी रणनीति का हिस्सा है।