{"_id":"cb0699622e98e94707d7c35e53ef006a","slug":"resolution-in-lokasabha-against-pakistani-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लोकसभा में पारित ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पाक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लोकसभा में पारित
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 14 Aug 2013 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियंत्रण रेखा पर सीजफायर के उल्लंघन के विरोध में लोकसभा ने पाकिस्तान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया है। सदन में ये प्रस्ताव लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने रखा था। प्रस्ताव में जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा की जा रही गोलीबारी की निंदा की गई है।
विज्ञापन
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित कर नियंत्रण रेख पर भारतीय सेना की कार्रवाइ की आलोचना की थी। जिसके विरोध में भाजपा ने आज पाकिस्तान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की मांग की थी।
विज्ञापन
वहीं, भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की वार्ता की नए सिरे से पेशकश को ठुकराया दिया। नई दिल्ली ने वार्ता से पहले पुंछ हमला और मुंबई आतंकी हमले के दोषियों को दंडित करने और सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन बंद करने की शर्त रखी है।
विज्ञापन
भारत ने यह भी साफ कर दिया है कि वह मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद को दंडित कराए बिना चैन से नहीं बैठेगा।
भारत की ओर से यह तीखी प्रतिक्रिया विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पाकिस्तान सरकार को पुंछ हमले की जिम्मेदारी लेने की नसीहत देने के बाद आई है।
बहरहाल भारत के इस कड़े रुख से अगले महीने दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की न्यूयार्क में होने वाली संभावित मुलाकात पर भी सस्पेंस गहरा गया है।