फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   resignation of ten additional lawyer.

दस अतिरिक्त महाधिवक्ताओं ने दिए इस्तीफे

Thu, 11 Sep 2014 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 11 Sep 2014 07:12 PM IST
विज्ञापन
resignation of ten additional lawyer.

राजस्थान में हाईकोर्ट की टिप्पणियों से नाराज 10 अतिरिक्त महाधिवक्ताओं ने इस्तीफे दे दिए। इस्तीफा देने वाले अतिरिक्त महाधिवक्ताओं में 8 जयपुर के और दो जोधपुर के हैं।

विज्ञापन


राजस्थान में वकीलों की हड़ताल दो महीने से जारी है। यह हड़ताल जयपुर में निचली अदालत के न्यायाधीश के द्वारा एक वकील पर अवमानना की कार्रवाई संबंधी मामले के खिलाफ शुरू हुई थी, जिसका बाद में मुद्दा बदलकर न्यायिक व्यवस्था में कथित भ्रष्टाचार हो गया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की जोधपुर और जयपुर बेंच ने कहा था कि वकीलों की लम्बी हड़ताल के कारण अदालत में आने वाले वादी और परिवादी दोनों ही पक्ष परेशान हो रहे हैं।

जोधपुर में हाईकोर्ट के न्यायाधीश गोविंद माथुर ने बुधवार को सुनवाई के दौरान सभी सरकारी वकीलों से काम पर लौटने की अपील की थी और चेतावनी दी थी कि अगर वे काम पर नहीं लौटे तो उनकी सनद रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, जयपुर में हाईकोर्ट के न्यायाधीश अजय रस्तोगी और जे.के. रांका की खंडपीठ ने सरकार के लिए कहा था कि सरकारी वकीलों को संरक्षण दिया जा रहा है।

अदालत ने कहा कि दो माह से सरकारी वकील अदालतों में उपस्थित नहीं हो रहे हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही है। अदालत ने मुख्य सचिव राजीव महर्षि से शपथ पत्र देने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed