फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Residential building collapsed, Many underroof

पांच सेकेंड में ध्वस्त हुई इमारत, छह लोग मरे

Fri, 14 Mar 2014 08:48 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 14 Mar 2014 08:48 PM IST
विज्ञापन
Residential building collapsed, Many underroof

शुक्रवार की सुबह मुंबई के सांताक्रुज इलाके में सात माले की रेजीडेशियल बिल्डिंग पांच सेकेंड में धराशायी हो गई। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। मलबे में दबे अन्य लोगों को निकलाने की प्रक्रिया जारी है। कुछ घायलों को वी.एन. देसाई अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

विज्ञापन


शंकर लोक नाम की इस बिल्डिंग की हालत जर्जर होने की वजह से 2007 में इसे खाली कराने का नोटिस भी जारी किया गया था।

इसके ग्राउंड फ्लोर पर केसरकर और जगताप परिवार रहता था। जिन्होंने खाली कराने के नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी और कोर्ट ने उन्हें यहां रहने की इजाजत दे दी थी।
विज्ञापन


हालांकि कोर्ट ने यह भी कहा था कि यहां कोई हादसा होने पर न तो बीएमसी और न ही सरकार जिम्मेदार होगी।

इस हादसे में इमारत के करीब बसी बस्ती के कुछ लोगों के दबे होने की भी आश्ांका जताई जा रही है। इमारत की स्थिति को देखकर बीएमसी ने इस बस्ती को भी खाली कराने के निर्देश दिए थे। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम अपनी कार्रवाई में जुटी है। मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed