फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   research about earthquake in north india

वैज्ञानिकों का खुलासा, उत्तर भारत भूकंप की जद में

Mon, 27 Apr 2015 05:15 PM IST
संतोष सिंह/अमर उजाला, कानपुर
संतोष सिंह/अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 27 Apr 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
research about earthquake in north india

हिमालयन क्षेत्र में भूकंप का बड़ा खतरा है। इसका खुलासा आईआईटी कानपुर के शोध से हुआ है। कई सालों के शोध से पता चला है कि चंडीगढ़, पंजौरी और तकसाल के आसपास वीक (कमजोर) जोन हैं। यहां भूकंप के एक्टिव फाल्ट हैं, जिससे जमीन के निचले हिस्से पर जबरदस्त प्रेशर बना है।

विज्ञापन


यह प्रेशर जब भी रिलीज होगा, भूकंप आएगा। इससे हिमालयन क्षेत्र में भारी तबाही की आशंका है। जमीन की सतह भी बदली है। यही वजह है कि आईआईटी के विज्ञानियों ने हिमालयन शृंखला पर विस्तृत शोध की बात कही है।
विज्ञापन


आईआईटी में सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रोफेसर और भू-विज्ञानी प्रो. जावेद एन मलिक ने हिमालयन शृंखला में भूकंप की संभावना पर शोध किया। वर्ष 2001-2010 तक काम किया, फिर चंडीगढ़ सहित तीन स्थानों पर भूकंप आने के संकेत दिए। राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय जनरल में रिसर्च पेपर भी प्रकाशित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. जावेद ने बताया कि हिमालयन क्षेत्र में 10 हजार साल पहले की गतिविधि अभी बनी है। जो स्थिति है, उसके मुताबिक हिमालय हर साल 1 मिलीमीटर बढ़ रहा है। साल भर में बंगलूरू और तिब्बतियन प्लेट की आंतरिक दूरी 50 मिलीमीटर कम हो रही है। हालांकि बंगलूरू की तरफ से पांच मिलीमीटर प्लेट जाती है। इसके बावजूद हिमालयन शृंखला में 20 मिलीमीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है, जो कि खतरनाक संकेत हैं।

सेटेलाइट डाटा और हाई रेजोल्यूशन कैमरे से चला पता

research about earthquake in north india

प्रो. जावेद ने बताया कि सेटेलाइट डाटा और हाई रेजोल्यूशन कैमरे की मदद से चंडीगढ़ की जमीनी हकीकत देखी गई। इससे पता चला कि चंडीगढ़ में जमीन की सतह 35 मिलीमीटर बदली है। चंडीगढ़ से 20 किलोमीटर आगे पिंजौर में जमीन की सतह 6-12 मीटर बदल चुकी है। शिमला में कालका के पास तकसाल फाल्ट का अध्ययन किया गया है। यहां जमीन का मूवमेंट अलग तरह से दिखाई पड़ रहा है।

उत्तराखंड, यूपी के कुछ हिस्सों में भी जमीन की सतह में परिवर्तन हुआ है। इसका मतलब है कि यहां एक्टिव फाल्ट बने हैं, जो कि भूकंप के बड़े कारण हैं। जमीनी प्लेट ऊपर, नीचे या फिर एक दूसरे से भिड़ने की स्थिति में है। दबाव भी बना है। ऐसे में अगर प्लेट टूटा तो भूकंप आएगा।

यह भूकंप यूपी सहित कई प्रदेशों में तबाही मचा सकता है। क्योंकि इसका केंद्र हिमालय शृंखला है, जिसकी दूरी उत्तराखंड, यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से कम है। कम दूरी पर ज्यादा नुकसान होता है।

एक ही जगह कई बार आ सकता है भूकंप

research about earthquake in north india

आईआईटी के विज्ञानी ने कहा कि हिमालयन शृंखला में शोध की जरूरत है। इसका प्रस्ताव मिनिस्ट्री आफ अर्थ साइंस को भेजा जा चुका है। शोध से भूकंप कब आएगा और कितना नुकसान होगा, इसका आकलन किया जा सकता है। ऐसा हुआ तो जनहानि से बचा जा सकेगा। प्राकृतिक आपदा से निपटने का खाका पहले तैयार किया जा सकेगा।

नेपाल और बिहार रीजन में 1934 में आए विनाशकारी भूकंप के बाद विज्ञानियों ने दावा किया था कि इस क्षेत्र में आगे भूकंप नहीं आएगा। क्योंकि इंडियन और यूरेशियन प्लेट का प्रेशर रिलीज हो चुका है। इसके तमाम उदाहरण भी दिए गए थे। इसके बावजूद नेपाल-बिहार का यह भूकंप आया है। 1934 में 11000 लोगों की मौत हुई थी। इस बार भी संख्या ज्यादा है।

आईआईटी के विज्ञानी का कहना है कि भूकंप का केंद्र कभी-कभी बदलता है। ऐसा नहीं है कि जिस केंद्र पर भूकंप आया है, वहां प्लेट फिर आपस में नहीं टकराएंगी। इसलिए विज्ञानियों ने भूकंप न आने का जो दावा किया था। इसके लिए तमाम उदाहरण दिए थे, वह सही नही हैं।

भारत में अब तक आए भूकंप

research about earthquake in north india

वर्ष ----------- स्थान ----------- मैग्नीट्यूड
1555 ----------- कश्मीर ----------- 7.5
1885 ----------- कश्मीर ----------- 7.5
1905 ----------- कांगड़ा ----------- 7.8
1934 ----------- नेपाल, बिहार ----------- 8.1
1950 ----------- असम ----------- 8 से ज्यादा
2005 ----------- कश्मीर ----------- 7.6

अंडमान रीजन
1679 ----------- अंडमान ----------- 7.5
1762 ----------- बंगाल ----------- 7.5
1847 ----------- अंडमान ----------- 7.5
1888 ----------- अंडमान ----------- 7.9
1941 ----------- अंडमान ----------- 7.7
2004 ----------- अंडमान ----------- 9.3 (सुनामी भी आई थी)

मकरान रीजन
332 बीसी ----------- 7 मैग्नीट्यूड से ज्यादा, तब सुनामी भी आई थी।
1945 ----------- 7 मैग्नीट्यूड से ज्यादा

कच्छ (गुजरात)
893 ----------- (मैग्नीट्यूड की जानकारी नहीं)
1668 ----------- 8 ----------- मैग्नीट्यूड
1819 ----------- अल्लाहबंध अर्थ क्वेक ----------- 7.8  मैग्नीट्यूड
1956 ----------- अंजर ----------- 6.1 मैग्नीट्यूड
2001 ----------- भुज ----------- 7.6  मैग्नीट्यूड
1993 ----------- लातूर ----------- 6.2  मैग्नीट्यूड
1997 ----------- जबलपुर ----------- 5.8 मैग्नीट्यूड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed