{"_id":"dc8abdca10b8577817540a6245b1e41b","slug":"republic-day-celebration-special-story-hindi-news-rs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र का जश्न: वो 10 बातें जो हट कर थीं...","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गणतंत्र का जश्न: वो 10 बातें जो हट कर थीं...
Updated Tue, 27 Jan 2015 08:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत यूं तो देश का 66वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। लेकिन इस बार का समारोह कई मायनों में खास और हट कर रहा। गणतंत्र दिवस का अंदाज अलग कैसे था, जानें...
विज्ञापन
1. प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी का ये पहला गणतंत्र दिवस था। वो रंगीन पगड़ी और फोटोक्रोमेटिक चश्मे (धूप में काले हो जाने वाले) में नजर आए।
2. पहली बार कोई अमेरिकी राष्ट्रपति - बराक ओबामा गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रहे।
3. ओबामा परंपरा के मुताबिक भारतीय राष्ट्रपति की कार में नहीं बल्कि अपनी विशेष कार ‘बीस्ट’ में आए।
4. दो घंटे तक ओबामा समारोह के दौरान खुले में रहे और उन्होंने अपना छाता खुद ही उठा रखा था।
राजपथ पर दिखा खास रंग
5. भारतीय राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और विशेष मेहमानों का घेरा ओबामा के सुरक्षादल के खास आग्रह पर बुलेट प्रूफ ग्लास से घेरा गया।
6. परेड स्थल पर किसी तरह का कवर न होने के कारण सुबह से हो रही बारिश में कई मेहमान भीगते रहे।
7. ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा काफी समय तक हाथों में छतरी लिए दिखीं।
8. फेसबुक पर ये चर्चा गर्म रही कि जब तिरंगा फहराया जा रहा था तो उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने हाथ नहीं उठाया।
9. गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल पर एक डूडल भी आया।
10. महिला दस्ते की अगुआई में परेड की शुरुआत हुई।