फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   report presented in court against Nirmal Baba

निर्मल बाबा के खिलाफ जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश

Sat, 20 Apr 2013 01:03 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sat, 20 Apr 2013 01:03 AM IST
विज्ञापन
report presented in court against Nirmal Baba

जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में आध्यात्मिक गुरु निर्मल बाबा के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी है।

विज्ञापन


अब 16 मई को प्रथम अपर सिविल जज की अदालत मामले में सुनवाई करेगी। शहर के पार्क रोड निवासी पवन कुमार शर्मा ने निर्मल बाबा (निर्मल दरबार, चिरंजीव टावर नेहरू प्लेस, नई दिल्ली) के खिलाफ पांच मार्च को अदालत में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन


इसमें निर्मल बाबा पर ब्राह्मणों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। न्यायालय ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट की ओर से जारी आदेश में कहा गया था कि यह देखना आवश्यक है कि कार्यवाही के लिए पर्याप्त आधार है या नहीं। पुलिस जांच करे, ताकि सभी साक्ष्य न्यायालय में आ सके।


न्यायालय के आदेश के बाद हाल ही में एसआई विजेंद्र सकलानी ने न्यायालय में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की है, जिसमें पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान लिए हैं। घटना पूना और दिल्ली की बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed