फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   renuka chowdhury goes shopping, delays Air India flight by 45 minutes

AI के आरोपों पर उबली रेणुका, कहा-कार्रवाई करुंगी

Tue, 24 Feb 2015 09:01 PM IST
Updated Tue, 24 Feb 2015 09:01 PM IST
विज्ञापन
renuka chowdhury goes shopping, delays Air India flight by 45 minutes

कांग्रेस सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रेणुका चौधरी ने एयर इंडिया की फ्लाइट लेट कराने के आरोपों पर पलटवार किया है। रेणुका चौधरी ने कहा कि फ्लाइट मेरी वजह से नहीं एयर इंडिया की वजह से लेट हुई। बकौल रेणुका मेरी तबियत ठीक नहीं थी, इसलिए मुझे चलने में दिक्कत हो रही थी।

विज्ञापन


इसकी सूचना मैने कंपनी के अधिकारियों को समय से ही दे दी थी। लेकिन उन लोगों ने इंतजाम करने में देरी कर दी जिसके चलते मैं देर से फ्लाइट तक पहुंच सकी। एयर इंडिया के आरोपों को उन्होंने बकवास बताते हुए कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


इससे पहे एयर इंडिया ने कहा था कि कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी की लापरवाही के चलते उनकी फ्लाइट 45 मिनट लेट हो गई। एयर इंडिया का कहना था कि दिल्ली से हैदराबाद जा रही फ्लाइट से कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी को भी जाना था, वह फ्लाइट के तय वक्त तक पहुंच नहीं सकीं। वह खरीदारी करती रहीं, जिसके कारण फ्लाइट 45 मिनट लेट हुई और अन्य यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि रेणुका चौधरी ने एयर इंडिया के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया सुबूत दे के वह खरीदारी कर रही थीं। चौधरी ने कहा है कि एयर इंडिया सुबूत नहीं देती है तो फिर माफी मांगे।

चौधरी ने कहा, बकवास कर रही है एयर इंडिया

renuka chowdhury goes shopping, delays Air India flight by 45 minutes

एयर इंडिया के सूत्रों ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी पिछले शुक्रवार एयर ‌इंडिया की शिकागो-दिल्‍ली-हैदराबाद फ्लाइट AI-126 से हैदराबाद जा रही थी। फ्लाइट का शाम सात बजे उड़ना था, हालांकि कई बार घोषणा होने के बाद भी वह फ्लाइट पर नहीं आईं।

एयर इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि उस समय वह शॉपिंग एरिया में शॉपिंग कर रही थी। सात बजकर चार मिनट पर फ्लाइट पर वह वापस आईं, हालांकि तब तक फ्लाइट का ‌डिपार्चर टाइम बीत चुका था। फ्लाइट तय समय से 45 मिनट बाद उड़ान भर पाई।

सूत्रों ने बताया कि रेणुका चौधरी का सामान फ्लाइट में था और अंतिम समय में उसे वापस भी नहीं किया जा सकता था। हालांकि चौधरी ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि एयर इंडिया बकवास कर रही है, वे इस बात का सुबूत दें कि वे शॉप‌िंग कर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed