यूपी के सीएम से रेनू की गुहार, मुझे बचा लीजिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में तीन साल की रेनू एक ऐसी बीमारी के साथ पल - बढ़ रही है जो उसे धीरे-धीरे मौत की ओर बढ़ा रही है। दरअसल, रेनू के सिर में बड़ा सा ट्यूमर है जो उसे हर पल मौत की ओर ढकेल रहा है।
रेनू और उसका परिवार जिले के बहादुरपुर ब्लॉक के कुसरौर गांव में गरीबी के बीच अपना जीवन गुजर बसर कर रहा है। जहां रेनू के पिता दिन भर मजदूरी करते हैं और वहीं मां प्रमिला दूसरे घरों में बर्तन साफ करने का काम करती है।
रेनू की छः अन्य बहने भी हैं, उन्हें खेलता कूदता देख रेनू की कसक केवल आंसूओं तक ही सीमित रह पाती है। वो न तो खेल पाती है, और न ही ढंग से सो पाती है।
एक ओर रेनू के माता-पिता पर पूरे 9 लोगों के परिवार का भरण-पोषण करने की जिम्मेदारी है तो दूसरी ओर रेनू का इलाज कराने की भी चिंता।
मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
लेकिन रेनू के परिवार के पास इतने पैसे नहीं है वो उसकी इस बीमारी
का इलाज करा सकें। रेनू के बढ़ते हुए ट्यूमर की वजह से उसे हर वक्त
दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है।
जब कभी रेनू को इस ट्यूमर की वजह से दर्द होता है, तो वह न तो इसे किसी से साझा कर सकती है और न ही उसका परिवार उस दर्द को कम करने में सहायक है।
रेनू की मां के अनुसार उन्होंने कई डॉक्टरों से रेनू का ईलाज कराया लेकिन पैसों के अभाव की वजह से उसकी सही ईलाज नहीं हो सका। रेनू का ट्यूमर दिन प्रति दिन बढ़ता चला जा रहा है।
रेनू के परिवार के पास इतने पैसे नहीं है कि वे उसे पास के जिला अस्पताल ले जा सकें। रेनू और उसके परिवार ने प्रदेश के मुखिया से गुहार लगाई है कि समय रहते उसके परिवार की मदद करें, ताकि रेनू अपनी जिंदगी एक सामान्य बच्चे की तरह जी सके।