{"_id":"d091e55e-205f-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"removal-khurshid-attempt-self-immolation-at-pm-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्शीद को हटाने को लेकर पीएम आवास पर आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
खुर्शीद को हटाने को लेकर पीएम आवास पर आत्मदाह का प्रयास
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Oct 2012 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की गहमागहमी के बीच शनिवार को अशक्तों ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध जताया। उनकी मांग थी कि केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद को उनके पद से हटाया जाए। इस दौरान एक व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर आठ लोगों को हिरासत में लिया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
दोपहर बाद करीब 2.00 बजे एक दर्जन से ज्यादा अशक्तों का एक समूह 7 रेसकोर्स रोड की तरफ बढ़ना शुरू किया। ये लोग सलमान खुर्शीद और उनकी पत्नी लुइस खुर्शीद के ट्रस्ट डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट में घोटाला उजागर होने के बाद कैबिनेट से खुर्शीद को हटाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
आवास के बाहरी गेट पर पहुंचते ही पुलिस ने इन्हें रोक लिया। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के बैनर तले इकट्ठा प्रदर्शनकारी नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की भी कोशिश की। हालात गंभीर होते देख पुलिस ने दो महिलाओं समेत आठ लोगों को हिरासत में लेकर प्रदर्शनकारियों को मौके से हटा दिया। देर शाम सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट पर विकलांगों के नाम पर मिले सरकारी फंड में हेराफेरी का आरोप है। इसके खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने 12 अक्तूबर को प्रदर्शन किया था।