फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   remarks against CM akhilesh on Durga Nagpal Facebook page.

दुर्गा नागपाल के फेसबुक पेज पर अखिलेश के खिलाफ टिप्पणी

Sat, 06 Sep 2014 08:49 AM IST
हिमांशु त्रिपाठी/अमर उजाला, मथुरा
हिमांशु त्रिपाठी/अमर उजाला, मथुरा Updated Sat, 06 Sep 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
remarks against CM akhilesh on Durga Nagpal Facebook page.

‘दुर्गाशक्ति नागपाल-आईएएस’ नामक फेसबुक पेज से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ कई आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।

विज्ञापन


खनन माफिया पर कार्रवाई को लेकर हुए निलंबन के बाद बने इस पेज पर अखिलेश और दुर्गाशक्ति नागपाल की तस्वीर साथ में पोस्ट कर राय मांगी गई है कि कौन ईमानदार है। इसके अलावा कार्टून के माध्यम से की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां भी हैं।

आईटी विशेषज्ञ बताते हैं कि आईटी एक्ट सेक्शन 66-ए के तहत यह साइबर क्राइम का मामला है।

पंजाब कैडर की आईएएस दुर्गाशक्ति नागपाल की आईएएस अभिषेक सिंह से शादी के बाद उत्तर प्रदेश में पहली तैनाती जनपद गौतमबुद्धनगर में एसडीएम के पद पर हुई। इस दौरान वे प्रशिक्षु आईएएस थीं।
विज्ञापन


जनपद के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई के बाद निलंबन लेकर वह सुर्खियों में रहीं और उत्तर प्रदेश में उनके समर्थकों की फौज खड़ी हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 अगस्त, 2013 को बना पेज

remarks against CM akhilesh on Durga Nagpal Facebook page.

हालांकि बाद में निलंबन वापस हुआ लेकिन माहौल को कई तरीकों से भुनाने की कोशिश की गई। उनके नाम से फेसबुक पेज बनाया, जिस पर उनकी तस्वीर है। परिचय में शासकीय अधिकारी लिखा, व्यक्तिगत जानकारी विकीपीडिया से डालीं।

साढ़े चार हजार से अधिक लोग पेज को फॉलो कर रहे हैं और संख्या लगातार बढ़ रही है। पेज पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ टिप्पणी है। जिसमें दुर्गाशक्ति नागपाल और मुख्यमंत्री की तस्वीर लगाकर ‘लाइक फॉर दुर्गा एंड कमेंट्स फार अखिलेश...।’

इसके बाद जो शब्द है वह बेहद आपत्तिजनक लिखा है। 152 लोगों ने इसे लाइक भी किया, तरह-तरह के कमेंट्स आए। कार्टून के जरिए सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और अखिलेश पर निशाना साधा गया है।

वर्तमान मथुरा में सीडीओ दुर्गाशक्ति नागपाल का इस बारे में कहना है कि उन्हें फेसबुक पेज के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं है। यह भी कहा कि मेरा फेसबुक पर कोई एकाउंट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed