फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Agra Religion Conversion accussed Nand Kishore surrendered

आगरा धर्मांतरण का आरोपी नंद किशोर गिरफ्तार

Tue, 16 Dec 2014 08:24 PM IST
Updated Tue, 16 Dec 2014 08:24 PM IST
विज्ञापन
Agra Religion Conversion accussed Nand Kishore surrendered

आगरा धर्मपरिवर्तन मामले में मुख्य आरोपी नंद किशोर वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी ने बताया कि नंदकिशोर को एसपी सिटी सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है और लालच देकर धर्म परिवर्तन किए जाने के मामले की जांच की जा रही है। प्रेस कांफ्रेंस में नंद किशोर ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और उसने बात करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 12 हजार के इनामी राशि वाले वाल्मीकि को पकड़ने के लिए सीओ असीम चौधरी के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया था। आगरा में हुए धर्म परिवर्तन का मुद्दा संसद में भी गूंजा था जिसकी वजह से संसद की कार्यवाही भी बाधित हुई थी।
विज्ञापन


आगरा में हुए धर्मांतरण के इस मामले ने और ज्यादा तूल इसलिए पकड़ लिया क्योंकि गोरखपुर से सांसद भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ ने आगरा के बाद अब अलीगढ़ में धर्मांतरण यानी घर वापसी के दूसरे चरण की तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदकिशोर के समर्थन में उतरा वाल्मीकि समाज

Agra Religion Conversion accussed Nand Kishore surrendered

धर्मांतरण प्रकरण के आरोपी नंदकिशोर वाल्मीकि समर्थन में वाल्मीकि समाज सड़क पर आ गया है। वाल्मीकि समाज ने दूसरे हिंदूवादी नेताओं को कानूनी प्रक्रिया से दूर रखे जाने का विरोध किया है। सोमवार को वाल्मीकि महापंचायत ने कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया। सदस्यों का कहना था कि धर्मांतरण प्रकरण में नंदकिशोर को फंसाया जा रहा है।

महापंचायत के अध्यक्ष तख्त चौधरी मान सिंह एवं झिल्लोराम वाल्मीकि के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि नंदकिशोर की गिरफ्तारी हुई तो उग्र आंदोलन होगा। नंदकिशोर की तलाश में एटा से उठाए गए युवक कृष्ण कुमार को पुलिस ने रिश्तेदार से सुपुर्दगीनामा लिखाकर भी नहीं छोड़ा।

सदर पुलिस ने एटा में नंद किशोर के होने पर दबिश दी थी। वह तो फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसके बेटे और रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया था। रिश्तेदार अब भी हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed