इटैलियन मरीनों को मिली बड़ी राहत, 13 जनवरी तक नहीं होगी सुनवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के दो मछुआरों की हत्या के मामले में आरोपी इतालवी नौसैनिकों के खिलाफ चल रहे मुकदमों को सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित कर दिया है।
इससे पहले केंद्र सरकार और इटली ने अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल द्वारा दिए गए निर्देशों से शीर्ष अदालत को अवगत कराया। मालूम कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के समक्ष यह मसला लंबित है कि आरोपियों पर मुकदमा कहां चलना चाहिए।
बुधवार को केंद्र सरकार की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल पीएस नरसिंहा और इटली सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ सोली सोराबजी ने न्यायमूर्ति अनिल आर दवे की पीठ के समक्ष कहा कि इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल फॉर दी लॉ ऑन दी सी (आईटीएलओएस) ने गत 24 अगस्त को सुनवाई पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
13 जनवरी तक सुनवाई पर रोक
दोनों पक्षों की बातों को रिकार्ड में लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 13 जनवरी
तक सुनवाई पर रोक लगा दी है।
हालांकि अदालत ने एक आरोपी की उस अनुरोध को
ठुकरा दिया कि मामले को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया जाए।
मालूम
हो कि इस मामले में मैसिमिलानो लातोरे और साल्वेटोर गिरोने आरोपी हैं।
लोतोरे इलाज और स्वास्थ्य लाभ केलिए फिलहाल इटली में है जबकि गिरोने भारत
में है