फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   released from jail man rapes kills minor girl

जेल से छूटे बलात्कारी की दरिंदगी, रेप के बाद हत्या

Sun, 13 Jan 2013 07:14 PM IST
शिरडी/एजेंसी
शिरडी/एजेंसी Updated Sun, 13 Jan 2013 07:14 PM IST
विज्ञापन
released from jail man rapes kills minor girl

बलात्कार और हत्या के आरोप में सजा काटकर जेल से छूटे एक 32 वर्षीय व्यक्ति ने फिर से दरिंदगी की काली करतूत को अंजाम दे डाला। पिछले साल 28 मई को अच्छे व्यवहार के चलते जेल से रिहा हुए सुनील सुरेश उर्फ पप्पू साल्वे को कथित तौर पर नौ साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सुनील सुरेश ने पिछले साल 28 दिसंबर को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शिरडी शहर से एक नौ साल की बच्ची का अपहरण किया। बाद में उसने लड़की के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी और उसका शव शिरडी रेलवे स्टेशन के पास कहीं फेंक दिया।
विज्ञापन


पुलिस को शुक्रवार को बच्ची का शव बरामद हुआ। अगले दिन साल्वे को नासिक जिले के मनमाड रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने उसे 17 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल्वे पर इससे पहले भी दो बार नाबालिग के साथ हत्या और रेप के आरोप लग चुके हैं। 2003 में नासिक सेशन कोर्ट ने ऐसे ही एक मामले में साल्वे को फांसी की सजा सुनाई थी। मगर बाद में उसने बांबे हाईकोर्ट में अपील की, जहां से उसे बरी कर दिया गया।


हालांकि 2002 में एक अन्य मामले में उसे 10 साल और 7 साल की सजा सुनाई गई। अच्छे व्यवहार के चलते उसे पिछले साल 28 मई को नासिक रोड़ जेल से रिहा कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता ठाकरे ने जानकारी दी कि सुरेश के खिलाफ मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा।

इस घटना से आहत लोगों ने शिरडी में विरोध प्रदर्शन किया और साल्वे को फांसी की सजा देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed