{"_id":"60f18d0e71175037d732fce29d5f7b62","slug":"relax-on-visa-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक छोड़ 180 देशों के लिए वीजा नियमों में नरमी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पाक छोड़ 180 देशों के लिए वीजा नियमों में नरमी
Updated Thu, 06 Feb 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार ने वीजा नियमों को आसान बनाने का फ़ैसला किया है। अब 180 देशों के पर्यटकों को भारत में वीजा ऑन अराइवल सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
वीजा ऑन अराइवल के तहत पर्यटकों को किसी देश में जाने से पहले स्थानीय दूतावास में जाकर वीजा के लिए आवेदन नहीं करना होगा।
पर्यटक भारत पहुँचकर हवाईअड्डे पर ही वीजा ले सकते हैं। यह सुविधा भारत के कुछ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर उन्हें यह सुविधा दी जाएगी।
पहले यह सुविधा न्यूज़ीलैंड, जापान और वियतनाम जैसे केवल 40 देशों के नागरिकों को ही उपलब्ध थी।
पड़ोसियों को नहीं
वीजा ऑन अराइवल की सुविधा पाने वाले देशों की सूची से पाकिस्तान, सूडान, अफ़ग़ानिस्तान, ईरान, इराक़, नाइज़ीरिया, श्रीलंका और सोमालिया को बाहर रखा गया है।
वीजा ऑन अराइवल की सुविधा अभी केवल दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, कोच्ची, हैदराबादा, बंगलुरु और तिरुवंतपुरम के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर ही उपलब्ध है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि गोवा, गया और अमृतसर आने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या को देखते हुए, यहाँ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर भी वीजा ऑन अराइवल की सुविधा शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
इसके लिए सरकार को इन हवाई अड्डों पर बुनियादी सुविधाओं और अप्रवासन अधिकारियों की तैनाती करनी होगी। माना जा रहा है कि सरकार इस काम को इस साल सितंबर तक पूरा कर लेगी और अक्तूबर से शुरू होने वाले पर्यटन सीज़न से यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन
योजना मंत्रालय में राज्य मंत्री राजीव शुक्ल ने बताया कि 180 देशों के यात्रियों को भारत आगमन पर वीजा देने की सुविधा जल्द ही हक़ीक़त बन जाएगी।
उन्होंने कहा कि योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलुवालिया, विदेश सचिव सुजाता सिंह और प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जा चुकी है।
यह सुविधा हासिल करने के लिए पर्यटकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। भारत के किसी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्हें इस सुविधा के बारे में आवेदन के कुछ दिन बाद ही जानकारी दे दी जाएगी।
भारत को पर्यटकों के लिए आकर्षक और अनुकूल जगह बनाने के लिए केंद्र सरकार ने पिछले साल अक्तूबर में इस तरह की सुविधा पाने वाले देशों की सूची बढ़ाकर 40 कर दी थीयोजना मंत्रालय में राज्य मंत्री राजीव शुक्ल ने बताया कि 180 देशों के यात्रियों को भारत आगमन पर वीजा देने की सुविधा जल्द ही हक़ीक़त बन जाएगी।
उन्होंने कहा कि योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलुवालिया, विदेश सचिव सुजाता सिंह और प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जा चुकी है।
यह सुविधा हासिल करने के लिए पर्यटकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। भारत के किसी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्हें इस सुविधा के बारे में आवेदन के कुछ दिन बाद ही जानकारी दे दी जाएगी।
भारत को पर्यटकों के लिए आकर्षक और अनुकूल जगह बनाने के लिए केंद्र सरकार ने पिछले साल अक्तूबर में इस तरह की सुविधा पाने वाले देशों की सूची बढ़ाकर 40 कर दी थी।