फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   relations devlop with pakistan not now

गुबार शांत होने पर ही पाक से संबंधों पर बात: खुर्शीद

Mon, 21 Jan 2013 07:35 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 21 Jan 2013 07:35 PM IST
विज्ञापन
relations devlop with pakistan not now

भारतीय सैनिक का सिर काटने की घटना के बाद ठंडे पड़े रिश्तों के बावजूद भारत ने सोमवार को कहा कि गुबार शांत होने पर पाकिस्तान के साथ जांच-परख कर संबंधों को आगे बढ़ाया जा सकता है। विदेश मंत्री सलमान खान ने पत्रकारों से कहा कि सबसे महत्वपूर्ण है मामले का पूरी तरह शांत होना। वे पाकिस्तान के उच्चायुक्त सलमान बशीर के जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के संबंध में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

विज्ञापन


बशीर ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि भारतीय सैनिक का सिर काटने में पाकिस्तानी सेना का कोई हाथ नहीं है। विदेश मंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले की तुलना में अब नियंत्रण रेखा पर हालात बेहतर हैं। मैं सहजता से कहूंगा कि हर बयान पर हमें प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए। मैं नहीं समझता कि घरेलू संदर्भ में दिए गए किसी बयान को हम अंतिम वचन मान लें।
विज्ञापन


पाकिस्तानी विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार के बयान पर उन्होंने कहा कि मीडिया में दिए गए किसी भी बयान को बातचीत का प्रस्ताव नहीं माना जा सकता। खार ने तनाव घटाने के लिए विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत का सुझाव दिया था। खुर्शीद ने कहा कि मेरा मानना है कि मीडिया के जरिए यह सुझाव आना चाहिए कि हमारे रिश्ते आगे कैसे बढ़ें और इसके लिए क्या रास्ता अपनाया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed