फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   reincarnation case of syed ahmad khan and narendra Modi

पढ़िए, PM मोदी के पूर्वजन्म की कथा

Mon, 08 Sep 2014 10:03 PM IST
Updated Mon, 08 Sep 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
reincarnation case of syed ahmad khan and narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व जन्म में मुसलमान थे। आश्चर्य न करिए, अमेरिका के एक संस्थान ने गहन शोध के बाद ये दावा किया है। ये संस्थान कई महान शख्सियतों पर शोध कर चुका है। संस्थान की माने तो हर महान आदमी अपने पूर्वजन्म में भी महान था।

विज्ञापन


इंस्टिट्यूट फॉर द इंटिग्रेशन ऑफ सांइस इंट्यूशन एंड स्पीरिट (IISIS) नामक ये संस्थान पूर्वजन्म और पूर्वाभास जैसे विषयों पर काम करता है। परामनोविश्लेषकों की मदद से ये संस्थान कई स्त्री-पुरुषों, बच्चों और पशु-पक्षियों के पूर्वजन्म का अध्ययन कर चुका है।
विज्ञापन


एक भारतीय ने जब संस्थान से नरेंद्र मोदी के पूर्वजन्म के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने जो बताया वह चौंका देने वाला था। संस्थान ने दावा किया नरेंद्र मोदी पूर्वजन्म में एक जानेमाने मुस्लिम नेता थे। उस मुस्लिम नेता ने मुसलमानों की तरक्की तो काम किया ही था, पाकिस्तान के निर्माण में भी उसकी भूमिका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वजन्म में मांगा था, म‌ुस्लिमों के लिए अलग मुल्क

reincarnation case of syed ahmad khan and narendra Modi

IISIS की वेबसाइट पर छपे वॉल्टर सेमिकीव के आलेख के मुताबिक, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्‍थापक सर सैयद अहमद खान ने ही नरेंद्र मोदी के रूप में जन्म लिया है।

आलेख में सेमिकीव ने दावा किया है क‌ि एक अन्य शोधकर्ता केविन रियर्सन के साथ एक संयुक्त संत्र में एक भारतीय ने उनसे नरेंद्र मोदी के पूर्व जन्म के बारे में पूछा था। सेमिकिव और रियर्सन ने एक अन्य शोधकर्ता अहातुन रे की मदद से नरेंद्र मोदी के पूर्वजन्म का अध्ययन किया।

अहातुन रे ने आरंभिक शोध के बाद बताया कि नरेंद्र मोदी पूर्वजन्म में लोकप्रिय मुस्लिम नेता थे, जिन्होंने मुस्लिमों के लिए अलग मुल्क की वकालत की थी। अलग मुल्क की वही कल्पना पाकिस्तान के रूप में साकार हुई।

सर सैयद और मोदी के चेहरे में हैं कई समानताएं!

reincarnation case of syed ahmad khan and narendra Modi

और अधिक शोध अहातुन बाद में बताया क‌ि नरेंद्र मोदी पूर्वजन्म में सर सैयद अहमद खान थे।

उन्होंने बताया कि मोदी और सर सैयद के चेहरों में कई समानताएं हैं। अपने शोध में उन्होंने ये भी दावा किया सर सैयद अहमद खान ने जैसे मुस्लिमों के शैक्षणिक विकास में अहम भूमिका निभाई, उन्हें एक सूत्र में जोड़ने के प्रयास किया और एक प्रभावशाली नेता बनकर उभरे, मोदी भी उसी तरह प्रभावशाली नेता बनकर उभरेंगे।


सर सैयद मुसस्लिम थे, लेकिन मोदी हिंदू? इस सवाल के जवाब में शोधकर्ताओं ने कहा कि आत्माएं धर्म, जाति और राष्ट्र बदलती रहती हैं। (फोटो IISIS की वेबसाइट से ‌ली गई है।)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed